शिमला। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रदेश में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब किसी न किसी जिले से महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़ या दुष्कर्म जैसी घटनाओं की खबरें सामने न आती हों। आए दिन सामने आ रहे ऐसे मामलों ने समाज को चिंता में डाल दिया है। इसी बीच अब राजधानी शिमला से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। एक महिला ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

चार साल तक करता रहा महिला से दुष्कर्म

मामला शिमला जिला के रामपुर क्षेत्र का है, जहां एक विवाहित महिला ने हिमाचल पथ परिवहन के एक कर्मचारी पर लंबे समय तक उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी पिछले करीब चार वर्षों से उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता के अनुसार आरोपी लगातार उस पर दबाव बनाता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करता रहा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दो दोस्तों ने लूटी छात्रा की इज्जत, कंप्यूटर सेंटर में हुई थी दोस्ती- वीडियो भी बनाई

धमकियों के साये में बीतते रहे कई वर्ष

महिला ने आरोप लगाया है कि वह कई बार इस पूरे मामले को अपने परिजनों और अन्य लोगों के सामने लाना चाहती थी, लेकिन आरोपी उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था। जान का भय और सामाजिक बदनामी के डर से वह लंबे समय तक चुप रहने को मजबूर रही। इस दौरान वह मानसिक तनाव और भय के माहौल में जीवन जीती रही।

जबरन पहुंचता था महिला के पास

शिकायत के अनुसार आरोपी महिला के  क्वार्टर में आता था और वहीं पर उसकी इच्छा के विरूद्ध उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे बहलाने, फुसलाने और दबाव बनाने के अलग.अलग तरीके अपनाता था। समय बीतने के साथ स्थिति और गंभीर होती गई, जिसके बाद महिला ने आखिरकार साहस जुटाकर पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : विदेश में नौकरी करने का मौका, हर महीने मिलेगी एक लाख तक सैलरी- जल्द करें अप्लाई

पुलिस के पास पहुंची पीड़िता

लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब महिला के आरोपों की हर पहलू से जांच कर रही है और मामले से जुड़े तथ्यों को खंगालने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के दौरान दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में बढ़ता कुत्तों का आतंक : 3 साल में 3 लाख लोगों को काटा, 11 की मौ.त- सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त

बढ़ती घटनाएं बढ़ा रहीं चिंता

प्रदेश में लगातार सामने आ रहे महिला उत्पीड़न के मामलों ने समाज में चिंता बढ़ा दी है। राजधानी शिमला से सामने आया यह मामला भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है। लोगों का मानना है कि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें