#अपराध

May 20, 2026

हिमाचल : दो दोस्तों ने लूटी छात्रा की इज्जत, कंप्यूटर सेंटर में हुई थी दोस्ती- वीडियो भी बनाई

लड़की ने मां को सुनाई आपबीती- थाने पहुंचा मामला

शेयर करें:

Computer institute girl 2 classmates room dirty act video record kullu police case

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से बेहद शर्मसार मामला सामने आया है। जिला मुख्याल्य के ढालपुर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके दो सहपाठियों ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।

नाबालिग के साथ दुष्कर्म

इतना ही नहीं लड़कों ने इस घिनौनी करतूत की वीडियो भी अपने फोन में बनाई है। लड़कों ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डराया-धमकाया भी। इस वारदात के बाद लड़की काफी सहमी हुई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : विदेश में नौकरी करने का मौका, हर महीने मिलेगी एक लाख तक सैलरी- जल्द करें अप्लाई

कैसै हुआ मामले का खुलासा?

पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी ढालपुर में कंप्यूटर कोर्स कर रही है। मगर पिछले करीब एक महीने से वो कोचिंग सेंटर में नहीं जा रही। परिजन जब भी उससे छुट्टी करने का कारण पूछते- तो वो हर बार कोई ना कोई बहाना बना बात को टाल देती थी। इस बार परिजनों ने जब उससे सख्ती से पूछा- तो लड़की ने मां को आपबीती सुनाई।

दो सहपाठियों ने किया दुष्कर्म

लड़की ने बताया की बीती 10 अप्रैल को उसके साथ कंप्यूटर कोर्स करने वाले दो लड़के नीरज और नोमिश उसे अपने कमरे में ले गए थे। जहां पर दोनों ने उसके साथ जबरन यौन दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो भी बनाई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में बढ़ता कुत्तों का आतंक : 3 साल में 3 लाख लोगों को काटा, 11 की मौ.त- सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त

लड़कों ने वीडियो भी बनाई

लड़की ने बताया कि वारदात के बाद वो बहुत डर गई थी। दोनों लड़कों ने उसे किसी को कुछ भी बताने से मना किया था और वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी भी दी थी।

पुलिस थाने पहुंचे परिजन

बेटी की बात सुनते ही परिजनों के पैरों-तले जमीन खिसक गई। परिजन तुरंत पीड़िता को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। पीड़िता की मां ने पुलिस को पूरी सच्चाई बताई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में नहीं मिलेंगी दवाइयां : बंद रहेंगी मेडिकल शॉप, मरीजों को हो रही परेशानी

जांच में जुटी पुलिस

मामले की पुष्टि करते हुए SP कुल्लू मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला नाबालिग लड़की से जुड़ा है- ऐसे में पुलिस ने FIR में POCSO एक्ट की धारा-6 जोड़ी है।

आरोपियों को मिलेगी सख्त सजा

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हर पहलू को बारिकी से खंगाला जा रहा है। उन्होंने पीड़िता के परिवार को आश्वासन दिया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख