शिमला। जिस उम्र में बच्चों को अपने भविष्य और पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए, उस उम्र में कुछ किशोर नशे के दलदल में फंसकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। ऐसा ही एक चिंताजनक मामला जिला शिमला से सामने आया है। यहां पुलिस ने एक किशोर से ढेर सारा चिट्टा बरामद किया है। 

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने रोकी बस

जानकारी के अनुसार, शिमला पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने पुलिस चौकी शोघी के तहत NH-05 पर नाकाबंदी कर रखी थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक बस को जांच के लिए रोका गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में AMBULANCE बनी डिलीवरी रूम, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही महिला ने जन्मा बच्चा

 

पुलिस टीम ने बस में यात्रियों की सीटों की तलाशी ली। इसी दौरान एक सीट पर पारदर्शी हल्के हरे रंग का प्लास्टिक पैकेट मिला। जब पुलिस ने पैकेट की जांच की तो उसमें करीब 14 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

किशोर की सीट पर रखा था चिट्टे का पैकेट

पुलिस की जांच में सामने आया कि चिट्टे से भरा पैकेट बस में एक किशोर की सीट पर रखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए किशोर को हिरासत में लिय। पुलिस ने इस मामले में NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्ज किया है।

 

यह भी पढ़ें : गांधी परिवार पर सवाल कर बुरी फंसी सांसद कंगना, FIR दर्ज- सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल

ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया किशोर

पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक को सक्षम प्राधिकारी के सामने पेश किया। इसके बाद उसे ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। मामले में आगामी जांच जारी है।