शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। ऐसा कोई दिन नहीं बच रहा जब कोई नशा तस्कर पकड़ न गया हो। इसी कड़ी में अब ताजा मामला जिला शिमला से सामने आया है। यहां पर पुलिस ने नशे की खेप के साथ एक चरस तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। 

गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजधानी शिमला की टीम बीते कल सोमवार को तारादेवी बाईफरकेशन इलाके में गश्त कर रही थी। पुलिस आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सोलन जिले का रहने वाला एक युवक आल्टो कार में चिट्टा/हेरोइन लेकर शोगी की तरफ से तारादेवी होते हुए शिमला की ओर आ रहा है और यहां नशे की सप्लाई करने वाला है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: युवक ने युवती से किया मुंह काला, शिकायत करने पर रिश्तेदारों को भेज दिए गं*दे वीडियो

चिट्टे की खेप बरामद 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत सतर्क हो गई और इलाके में नाकाबंदी कर दी गई। कुछ ही देर बाद पुलिस ने संदिग्ध आल्टो कार को रोककर उसकी जांच शुरू की। तलाशी के दौरान कार से 14 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

 

आरोपी की पहचान 

इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही आरोपी जय सिंगला पुत्र मनोज कुमार निवासी गांव बसाल, तहसील और जिला सोलन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नशा सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही आल्टो कार को भी कब्जे में ले लिया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बाइक सवार को रौंद कर फरार हुआ कार चालक, सड़क पर ही थम गई युवक की सांसें 

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वेस्ट शिमला थाना में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे शिमला में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।