शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला  में उस समय सनसनी फैल गई,जब इलाके में सड़क किनारे एक 27 साल का युवक शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव मिलने से लोगों हड़कंप मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।  

संदिग्ध हालत में पड़ा था युवक 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला के BCS से सामने आया है। यहां लोगों को रास्ते में अचेत अवस्था में एक युवक पड़ा मिला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही न्यू शिमला थाना पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। थाना प्रभारी भी खुद घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

यह भी पढ़ें-हिमाचल : मारूति 800 से मिली लाखों की चरस, एक ही गांव के दो युवक गिरफ्तार

आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया युवक 

इसी दौरान 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को इलाज के लिए IGMC शिमला पहुंचाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान 

कर्मचंद उरांव 27 वर्षीय, पुत्र दौलत उरांव निवासी जिला गुमला, झारखंड के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें-हिमाचल में गहराया पेट्रोल संकट : रात को पंपों में खत्म हो गया तेल, सुबह वाहनों की लगी लंबी कतारें

नहीं मिले शरीर पर कोई निशान

बताया जा रहा है कि वह फिलहाल न्यू शिमला क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके अलावा मृतक के शरीर की भी जांच की गई, लेकिन शुरुआती जांच में शरीर पर किसी तरह की चोट, खरोंच या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए हैं। ऐसे में मौत के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

 पोस्टमार्टम के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा

पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी है। वहीं परिजनों की ओर से भी फिलहाल किसी व्यक्ति पर किसी तरह का शक या संदेह जाहिर नहीं किया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई।