राजनीति

#अव्यवस्था

May 19, 2026

हिमाचल में गहराया पेट्रोल संकट : रात को पंपों में खत्म हो गया तेल, सुबह वाहनों की लगी लंबी कतारें

सुबह-सुबह पेट्रोल पंप पर उमड़ी लोगों की भीड़

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal news shimla petrol crisis pump fuel shortage price hike

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार रात अचानक पेट्रोल संकट गहरा गया। शहर के कई प्रमुख पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिमाचल में गहराया पेट्रोल संकट

संजौली, बैरियर, तारा हॉल, हीरानगर और जतोग इलाके के पेट्रोल पंपों पर “नो पेट्रोल” जैसी स्थिति बन गई थी। रातभर लोग एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते रहे, लेकिन कई लोगों को बिना पेट्रोल लिए ही वापस लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें- पर्यटन सीजन में राहत : हिमाचल रूट पर एक जैसा रहेगा हवाई किराया, आखिरी समय पर भी नहीं बढ़ेंगे दाम

रात को पंपों में खत्म हो गया तेल

इस स्थिति ने ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, टैक्सी चालकों और आम वाहन मालिकों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई लोगों को अगले दिन के कामकाज और सफर की चिंता सताने लगी थी।

सुबह सप्लाई पहुंचते ही लगी लंबी लाइनें

मंगलवार सुबह हालात कुछ सामान्य हुए और पेट्रोल की नई सप्लाई शहर में पहुंची। इसके बाद पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। लोग सुबह-सुबह ही अपनी गाड़ियों के साथ लाइन में खड़े नजर आए। पेट्रोल मिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस जरूर ली, लेकिन संकट की आशंका अभी भी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- जिद्द ले गई जा.न : हिमाचल में दोस्तों की मनाही के बाद भी नहीं माना युवक, नाले में नहाने कूदा- हुई मौ*त

आने वाले दिनों में बढ़ेगी परेशानी....

तेल की कमी की खबर फैलते ही कई वाहन मालिकों ने सामान्य से ज्यादा पेट्रोल भरवाया। लोगों को डर था कि अगर सप्लाई दोबारा प्रभावित हुई- तो आने वाले दिनों में दिक्कत और बढ़ सकती है।

दाम बढ़ने से भी बढ़ी चिंता

इसी बीच पेट्रोल के दामों में 80 से 90 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। पहले से महंगाई झेल रहे लोगों के लिए यह एक और झटका माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि एक तरफ तेल मिलना मुश्किल हो रहा है और दूसरी तरफ कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : सिलाई मशीन में छिपा रखा था ढेर सारा चिट्टा, पुलिस ने मां-बेटे संग 3 को डाला सलाखों के पीछे

क्या बोले लोग?

स्थानीय वाहन मालिक अर्जुन अरोड़ा और विवेक शर्मा ने बताया कि सोमवार को उन्हें बिना पेट्रोल लिए लौटना पड़ा था। इसी वजह से आज उन्होंने 500 से 1000 रुपए तक अतिरिक्त पेट्रोल भरवाया। उनका कहना था कि महंगा पेट्रोल भी मंजूर है, लेकिन जरूरी कामों के लिए ईंधन मिलना सबसे जरूरी है।

लोगों को सता रहा डर

लोगों को यह डर भी सता रहा है कि यदि भविष्य में सप्लाई लगातार प्रभावित रही, तो रोजमर्रा के काम, ऑफिस आना-जाना और जरूरी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

फिलहाल शहर में पेट्रोल की आपूर्ति बहाल हो चुकी है, लेकिन बढ़ती कीमतों और दोबारा संकट की आशंका ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख