सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में जंगल के बीच युवक और युवती की संदिग्ध हालात में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। शुरुआत में यह मामला रहस्य बना हुआ था, लेकिन अब सामने आए नए अपडेट ने पूरे केस की तस्वीर बदल दी है और चौंकाने वाला खुलासा किया है।
युवक और युवती की जंगल में मिला लाश
बता दें कि मामला बीते 16 मार्च 2026 का है। यहां पर पेड़ से लटका युवक और जमीन पर पड़ी युवती लहूलुहान हालत में मिले थे। दोनों की हालत अलग-अलग होने की वजह से मामला और भी ज्यादा संदिग्ध बन गया था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल आए पर्यटक की संदिग्ध मौ*त, होम स्टे में मिली ला*श- जांच में जुटी पुलिस
सहेली से मिलने का बनाया बहाना
पुलिस अपनी जांच में जुटी हुई थी। अब जांच में सामने आया कि 16 मार्च के दिन युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया था। युवती ने अपने परिजनों से सहेली से मिलने का बहाना बनाकर युवक से मिलने के लिए जंगल का रुख किया। दोनों की योजना के बारे में युवक ने केवल अपने दोस्तों को ही बताया था।
गुस्से में युवती मार खुल लगाया फंदा
जंगल में युवक ने युवती पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन युवती इसके लिए तैयार नहीं हुई। इसी विवाद के दौरान युवक ने गुस्से में युवती का गला दबा दिया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बनी 73 दवाओं के सैंपल फेल, संकट में मरीज- फार्मा सेक्टर पर उठे सवाल
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया सामने
SP सोलन टी एसडी वर्मा ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यही तथ्य सामने आए हैं। पुलिस इस घटना की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है, ताकि पूरी घटना का सच सामने आ सके और किसी तरह की लापरवाही न हो।
क्या था मामला ?
घटना सोमवार शाम की है। भोजनगर गांव के समीप करालघाट देवता मंदिर के पास एक वाहन चालक अपनी गाड़ी रोककर दर्शन करने गया था। जैसे ही उसकी नजर जंगल की ओर गई, उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि एक युवक पेड़ से लटका हुआ है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के किसान पहुंचे दिल्ली, अपने हक के लिए निकाल रहे जन आक्रोश रैली
जब वो थोड़ा और पास गया तो उसने पास ही जमीन पर एक युवती को भी पड़ा हुआ देखा। युवती के नाक और मुंह से खून निकल रहा था जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया।
मृतकों की पहचान
सूचना मिलते ही परवाणू पुलिस और DSP मौके पर पहुंचे। जांच में मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय करण (निवासी खील को मोड़, सोलन) के रूप में हुई जबकि युवती की पहचान 20 वर्षीय याशिका लामा (निवासी देउंघाट, मूल निवासी नेपाल) के तौर पर की गई है।
