#हादसा
March 24, 2026
हिमाचल आए पर्यटक की संदिग्ध मौ*त, होम स्टे में मिली ला*श- जांच में जुटी पुलिस
मार्केटिंग के काम से आए थे दोनों
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में हर साल बड़ी संख्या में बाहर से पर्यटक घूमने आते हैं, लेकिन कभी-कभी यही सफर दुखद हादसों में बदल जाता है। ऐसा ही एक मामला जिला कांगड़ा के धर्मशाला से सामने आया है, जहां घूमने आए एक टूरिस्ट की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा का पर्यटन नगरी धर्मशाला के मैक्लोडगंज का है। यहां पर 20 मार्च को एक होम स्टे में ठहरे दिल्ली के दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति की कमरे में मौत हो गई थी। घटना का पता उस समय चला जब होम स्टे के मालिक ने कमरे के अंदर एक युवक को मृत हालत में पाया।
इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का जायजा लेकर शव को कब्जे में ले लिया। शुरुआती जांच में किसी तरह की तोड़फोड़ या संदिग्ध गतिविधि के साफ सबूत नहीं मिले, लेकिन मामला संदिग्ध होने के चलते पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
मृतक की पहचान उम्र 37 साल संजीव खनेजा, निवासी निलोठी (दिल्ली) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने साथी वेदपाल (66), निवासी विकास पुरी, दिल्ली के साथ मैक्लोडगंज में एक होम स्टे में ठहरे हुए थे। दोनों मार्केटिंग के काम से जुड़े थे और यहां घूमने के साथ-साथ काम भी कर रहे थे।
जांच के दौरान पुलिस ने परिजनों से भी संपर्क किया, जिससे पता चला कि संजीव काफी समय से सांस से जुड़ी बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उनकी मौत हुई हो सकती है।
ASP कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और संजीव के साथी वेदपाल को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि मौत के असली कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह साफ हो पाएगा।