सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एक परिवार की तलाश उस समय मातम में बदल गई, जब काफी दिनों से लापता चल रहे युवक का शव एक तालाब से बरामद हुआ। शव मिलने की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
28 सितंबर से लापता था मुकेश
जानकारी के अनुसार, उमेश कुमार पुत्र लक्ष्मण महतो जो फिलहाल चनालमाजरा में रह रहा है, अपने भाई मुकेश कुमार के लापता होने की शिकायत मानपुरा पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि उसका भाई 28 सितंबर की शाम अपने कुछ साथियों के साथ बाहर गया था, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटा।
यह भी पढ़ें : ‘कई सिम्मियां म..र गईं’- डिप्टी CM की पत्नी पर BJP नेता का विवादित बयान, बोले- ये सहानुभूति का गेम
तालाब में मिला शव
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान पुलिस टीम को चनालमाजरा के एक छोटे तालाब में उसका शव मिला। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई उमेश कुमार ने शव की पहचान अपने भाई के रूप में की।
शरीर पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध
पुलिस के शुरुआती निरीक्षण में मुकेश के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के कारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। मृतक की पहचान मुकेश निवासी बिहार के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में सुबह-सवेरे हाद**सा : ऑल्टो चालक को आई नींद की झपकी, तीन बच्चों समेत 6 गंभीर
जांच के लिए बनाई गई विशेष टीम
मामले की गहराई से जांच के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया है। घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाने के लिए SFL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने जरूरी साक्ष्य एकत्र कर उन्हें सुरक्षित किया है।
पोस्टमार्टम के बाद साफ होगी मौत की वजह
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- क्रिकेटर रेणुका को भूली सुक्खू सरकार : न 1 करोड़ मिला, न नौकरी; मां बोली- लिस्ट में नहीं बेटी का नाम
SP बद्दी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
SP बद्दी विनोद धीमान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके पर चल रही जांच का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामले की हर पहलू से गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मुकेश की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
