सिरमौर। नशा एक ऐसी चीज है जो लोगों की हंसता-खेलता परिवार उजड़ जाता है। नशे की हालत में लोग खौफनाक कदम भी उठा लेते हैं। ताजा मामला जिला सिरमौर से सामने आया है। यहां पर एक 29 साल के एक युवक ने नशे अपना जीवन खत्म कर दिया है। 

ज्यादा शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र के  गांव कुडू लवाना से सामने आया है। परिजनों ने बताया कि 29 जुलाई को युवक ने काफी ज्यादा शराब पी थी। इसी दौरान उसने अपनी बाईं कलाई पर किसी नुकीली चीज से चोट लगा ली और कोई जहरीली चीज भी खा ली।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस चौकी के बजट से चमका दी SP की कोठी, विजिलेंस के रडार पर संजीव गांधी..

रात में अचानक बिगड़ी हालत

देर रात युवक की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। उसकी हालत बिगड़ती देख परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

SP NS नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किन परिस्थितियों में युवक ने जहरीला पदार्थ खाया।

 

यह भी पढ़ें :  देर रात गहरी खाई में गिरी कार, पांच थे सवार- दो ने तोड़ा दम

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की सही वजह का आधिकारिक तौर पर पता चल पाएगा।