#हादसा

August 1, 2026

हिमाचल : देर रात गहरी खाई में गिरी कार, पांच थे सवार- दो ने तोड़ा दम

रात करीब 1 बजे सुनाई दी तेज आवाज

शेयर करें:

himachal news

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में बरसात के मौसम के दौरान पहाड़ी सड़कों पर सफर करना काफी जोखिम भरा हो जाता है। बारिश के कारण सड़कें फिसलन भरी होने से कई बार वाहन अचानक अनियंत्रित हो जाते हैं और देखते ही देखते बड़ा हादसा हो जाता है। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा कुल्लू जिले से सामने आया है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

रात करीब 1 बजे सुनाई दी तेज आवाज

पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब एक बजे हुआ। बताया जा रहा है कि होटल रेस्ट एन रैम्बल के मैनेजर जयंत तिवारी ने सड़क से नीचे की तरफ तेज आवाज सुनी। आवाज सुनकर वह तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां जाकर देखा तो काले रंग की जिम्नी कार (HP26A0011) सड़क से नीचे नाले में गिरी हुई थी। इसके बाद उन्होंने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज जमकर बरसेंगे मेघ, तीन जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा- एडवाइजरी जारी

नाले में गिरी कार, मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही मनाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव का काम शुरू किया। हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल पहुंचते ही दो युवकों ने तोड़ा दम

हादसे में मंडी निवासी 32 वर्षीय रोहित कुमार और कुल्लू निवासी करुण बौद्ध गंभीर रूप से घायल हुए थे। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में विवेक, नरेश कुमार और उर्मिला घायल हुए हैं। तीनों का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

 

यह भी पढ़ें : कंगना के 'कीड़े-मकोड़े' और 'गटर छाप' बयान पर भड़के विक्रमादित्य सिंह, सांसद को दे डाली नसीहत

शवगृह में रखे गए दोनों शव

हादसे के बाद पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को मनाली के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिजनों के मनाली पहुंचने के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

हादसा कैसे हुआ, पुलिस कर रही जांच

फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है। मनाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ यह भी जांच कर रही है कि कार किस वजह से अनियंत्रित होकर नाले में गिरी।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख