शिमला। हिमाचल प्रदेश की HAS अधिकारी ओशिन शर्मा अकसर चर्चा में रहती हैं। वे सिर्फ प्रदेश नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी सुर्खियां बनाती हैं। युवा अधिकारी ओशिन शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वे एक फेसबुक अकाउंट को लेकर चर्चा में हैं। ओशिन शर्मा ने पुलिस को उनके नाम पर बनाए गए फर्जी अकाउंट्स को लेकर शिकायत दी है। अधिकारी ने ऐसा तब किया जब फर्जी अकाउंट्स से ओशिन शर्मा के AI से बनाए गए आपत्तिजनक फोटोज पोस्ट किए गए जो वायरल भी हो गए।
जांच में शामिल की गई साइबर टीम
अधिकारी ने न्यू शिमला महिला पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई है। ये मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 78, 79 और IT एक्ट की धारा 67 (A) के तहत दर्ज किया गया है। महिला थाना प्रभारी इस मामले की जांच कर रहे हैं व साइबर टीम को भी जांच में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पति की टैक्सी में सवारी छोड़ने निकली 24 वर्षीय पत्नी, खाई में जा गिरी कार; थमी सांसें
AI से बनाई गई तस्वीरें की अपलोड
दरअसल अज्ञात शातिरों ने ओशिन शर्मा का नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल कर कई फर्जी अकाउंट बनाए हुए हैं। इनमें से एक प्रोफाइल से बीती रात एक भ्रामक पोस्ट की गई जिसमें शर्मा की AI से बनाई गई तस्वीरें अपलोड की गई थीं। ऐसे में शर्मा ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
लाइमलाइट में रहती हैं ओशिन शर्मा
गौरतलब है कि अधिकारी ओशिन शर्मा खुद भी सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती हैं। इंस्टाग्राम हो या फेसबुक- उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। शर्मा महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। शर्मा एक ऐसी अधिकारी हैं जो हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: विधवा मां पर टूटा कहर, टेंट हाउस चलाकर पाल रही थी 2 मासूम, 80 लाख का सामान हुआ खाक
कई विषयों को लेकर बनी सुर्खियां
पहले उनका नाम तब हुआ जब नौकरी में होने के साथ-साथ ही वे अधिकारी बनीं, फिर BJP विधायक से शादी को लेकर वे चर्चा में आईं। फिर इसके बाद विधायक से तलाक को लेकर भी उन्होंने सुर्खियां बटोरी। अब स्कूल गोद लेने के लिए भी वे चर्चा में आईं और सराही भी गईं।
