कुल्लू। जमीन की पैमाइश का मामला हो तो आज भी भारत में पटवारी से बड़ा कोई ओहदा नहीं। राजस्व विभाग के इस सबसे निचले कर्मचारी की नपती के सामने बड़े हुक्मरान भी बेबस हैं। इसी बात की दबंगई दिखाना एक पटवारी को महंगा पड़ा है। वह भुंतर तहसील अंतर्गत पटवार वृत- दो के तहत शियाह विहाली क्षेत्र में एक जमीन की पैमाइश करने पहुंचा था। इसी दौरान एक युवक ने उससे जमीन का नाप पूछ लिया।

वायरल वीडियो में दिखी दबंगई

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में गुस्साए पटवारी को सवाल पूछने वाले युवक से यह कहते देखा जा सकता है कि जितनी तेरी उम्र नहीं है, उतनी तो मेरी सर्विस हो चुकी है. इतना कहते हुए पटवारी ने जमीन के दस्तावेज भी फेंक दिए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चिट्टेबाजों के बुरे हाल- मां-बाप और रिश्तेदारों के बैंक खातों से खरीद रहे चिट्टा

मौके पर सादी वर्दी में मौजूद पुलिस जवान को भी पटवारी नसीहत देता नजर आया. पीड़ित युवक ने उस समय तो कोई शिकायत नहीं की, लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद मामला डीसी कुल्लू तोरूल रवीश के संज्ञान में आया। उन्होंने कुल्लू सदर के एसडीएम विकास शुक्ला को जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा है.

दो पक्षों के बजाए एक पक्ष की नपती कर रहा था

नियमानुसार, भूमि विवाद के मामले में पटवारी को दोनों पक्षों को बुलाकर उनके सामने ही जमीन नापनी चाहिए। लेकिन आरोपी पटवारी की दबंगाई देखिए कि वह एक ही पक्ष के सामने पैमाइश करने पहुंचा था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेटी से कहा बाजार जा रहा हूं- परिवार को जंगल में मिली उप प्रधान की देह

 

मामले की जांच बैठाने के बाद अब पटवारी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है. एक तो नियम विरुद्ध तरीके से काम और ऊपर सं दबंगई दिखाने वाले पटवारी के खिलाफ लोगों का गुस्सा चरम पर है। अब देखना है कि जिला प्रशासन उसके खिलाफ क्या कदम उठाता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें