बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में आए दिन नशे को लेकर खबरें सामने आती रहती हैं। ताजा मामला जिला बिलासपुर का है। यहां पर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस की कार्रवाई में एक युवक, जो नशे में धुत था, उसे पकड़ लिया गया है। हालांकि इस दौरान युवक के साथ मौजूद युवती, जो खुद भी नशे में थी, पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाई।
पुलिस को देख घबराए युवक-युवती
बिलासपुर शहर में नशे का बढ़ता प्रभाव किसी से छिपा नहीं है। ताजा मामले ने इस दावे को और ज्यादा गाढ़ा कर दिया है। दरअसल शहर की सिटी चौकी पुलिस रात को गश्त पर थी। टीम जैसे ही शहर के मुख्य पेट्रोल पंप क्षेत्र के पास पहुंची तो युवक-युवती अचानक घबरा गए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में पुलिस का बड़ा एक्शन: रेन शेल्टर में छिपा था तस्कर, चरस संग रंगे हाथों पकड़ा
मौके से फरार हुई नशे में धुत युवती
पुलिस को युवक-युवती के हाव-भाव देखकर शक हुआ तो दोनों को रोका। इस दौरान पुलिस ने युवक को तो पकड़ लिया मगर युवती मौके से फरार होने में सफल हो गई। वहीं जब युवक की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से 0.73 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
पकड़ा गया पंजाब का नशेड़ी युवक
चिट्टे के साथ पकड़े गए युवक की पहचान दीपक कुमार आनंदपुर पंजाब निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही नशेड़ी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले ने नशे में युवतियों की संलिप्तता को भी उजागर किया है।
यह भी पढ़ें: जयराम ठाकुर का तंज : CM सुक्खू की पसंदीदा गाड़ी ऑल्टो- उसी में फिट होगी कांग्रेस
युवती को खोजने में जुटी है पुलिस
मामले में फरार युवती को पुलिस तलाश रही है। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस उसके भागने की दिशा व उसकी किसी पहचान के सुराग की तलाश में है। वहीं पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।
