बिलासपुर। जिस उम्र में युवाओं को अपने भविष्य के निर्माण में ध्यान लगाना चाहिए, वहीं कुछ युवा नशे के अंधकार में फंस कर अपना भविष्य खराब कर रहे हैं। जो समाज के लिए चिंता का विषय है। इसी कड़ी में ताजा मामला बिलासपुर जिले के दो अलग-अलग क्षेत्रों से सामने आया है। जहां पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए एक बड़ी कार्रवाई में नशे की भारी खेप के साथ कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दो अलग-अलग स्थानों से चार आरोपी गिरफ्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला बिलासपुर जिले के दो अलग-अलग इलाकों से जुड़ा है, जहां 25 साल के युवक नशे का अवैध कारोबार कर रहे हैं, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। यहां पुलिस ने 1 मार्च 2026 को छापेमारी की। छापेमारी दौरान काफी मात्रा में चरस और चिट्टा बरामद किया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: सगे मामा ने कर दी भांजे की ह*त्या, 24 घंटे में हुआ अरेस्ट; वजह जान चौंक गई पुलिस
आरोपी के घर में मारा छापा
पहला मामला जिला बिलासपुर की तहसील घुमारवीं के गांव जन्दोट गांव का है। जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक घर से नशे का कारोबार करता है। जिसके बाद पुलिस टीम ने जन्दोट गांव में आरोपी के घर पर छापा मारा घर की तलाशी के दौरान पुलिस को 258 ग्राम चरस मिली।
आरोपी की पहचान
रोहित भाटिया उम्र 25 साल, गांव जन्दोट (बगेटू), तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रुप में हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल को केंद्र से मिलेगा खास फाइनेंशियल पैकेज ! सीएम सुक्खू ने दिल्ली में वित्त मंत्री से मांगा सहयोग
चिट्टा और कैश बरामद
वहीं दूसरा मामला जिला बिलासपुर के बड्डू बाड़ी मझेडवां गांव का है। जहां पर पुलिस द्वारा छापामारी की गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 14.1 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 15,670 रुपये नकद बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने अश्वनी कुमार के अलावा कुल तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस टीम ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि आरोपी नशीले पदार्थ आगे किन लोगों को बेचने वाले थे।
यह भी पढ़ें : HRTC की नई पहल : बसों में शुरू होगी कुरियर सेवा, 3 रुपये प्रति KM रहेगा किराया
पुलिस की यह कार्रवाई स्थानीय लोगों के लिए भी एक चेतावनी है कि नशे के कारोबार में शामिल होना भारी पड़ सकता है। SP संदीप धवल ने इन मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि नशा कारोबार में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में इस तरह की निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
