कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में उस समय हड़कंप मच गया, जब बीते कई दिनों से लापता एक युवक का शव पौंग डैम में संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। डैम के किनारे शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

युवक की तलाश को लेकर थाने में शिकायत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के के अंतर्गत पड़ते गांव लंडियाडा से सामने आया है। यहां बीते कल रविवार को एक व्यक्ति का पौंग डैम में शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से लापता था। लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चल पाया था। इस संबंध में परिजनों ने 11 जनवरी को पुलिस थाना डाडासीबा में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज- नए मंत्री के नाम पर होगी चर्चा, एक की छुट्टी भी तय

पौंग डैम से बरामद हुआ लापता युवक

परिवार ने अपने स्तर पर युवक को ढूंढने का पूरा प्रयास किया मगर उसका कहीं पता नहीं लगा। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने पौंग डैम की झील के किनारे एक शव को तैरते हुए देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया गया। परिजनों को बुलाया गया, जिन्होंने कपड़ों और हुलिए के आधार पर शव की पहचान की।

मृतक की पहचान 

बुधि सिंह उम्र 45साल, पुत्र साहिब सिंह के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: चालक की मौ.त पर कंपनी ने ऑफर किया 1 लाख, परिजन बोले- अपनी जेब में रखो; हुआ हंगामा

पौंग डैम में शव मिलने से गहराया रहस्य

मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि बुधि सिंह मछली पकड़ने का काम नहीं करते थे और उनका पौंग डैम क्षेत्र से कोई सीधा संबंध भी नहीं था। ऐसे में उनका डैम तक पहुंचना और वहां शव मिलना पुलिस के लिए भी जांच का विषय बना हुआ है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर किसी हादसे के दौरान वह झील में गिर गए।

पुलिस कर रही मामले की जांच 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। डाडासीबा पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक के लापता होने से लेकर शव मिलने तक की पूरी कड़ी को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें