हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के मुखिया सुखविंर सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र में नादौन में सोमवार को प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान शहर के होटल, होम-स्टे और केबिन युक्त फूड कैफे में व्यापक निरीक्षण किया गया।

CM के गृह क्षेत्र में मचा हड़कंप

सुबह से शुरू हुई इस कार्रवाई ने स्थानीय कारोबारियों में हलचल मचा दी। कई प्रतिष्ठानों के बाहर टीम की मौजूदगी देखते ही अन्य संचालकों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले में हैरान कर देने वाली बात ये है कि इन गुप्त कमरों में स्कूली छात्र-छात्राएं आपत्तिजनक हालत में मिले।

यह भी पढ़ें : US-ईरान WAR : हिमाचल का जोड़ीदार भाई बहरीन में, पोस्ट कर सुनाया आंखों देखा हाल- परिवार को चिंता

होम स्टे-फूड कैफे में छापा

जांच के दौरान सामने आया कि कई होटलों और होम-स्टे संचालकों ने ठहरने वाले मेहमानों का पूरा रिकॉर्ड नहीं रखा था। कुछ जगहों पर पहचान पत्र लिए बिना ही कमरे किराए पर दिए जा रहे थे। रजिस्टर एंट्री अधूरी मिली, जबकि कुछ संस्थानों में आगंतुकों की जानकारी ही दर्ज नहीं थी। प्रशासन ने इसे सुरक्षा नियमों की गंभीर अनदेखी माना है।

गुप्त केबिनों पर उठे सवाल

निरीक्षण के दौरान कुछ फूड कैफे में बनाए गए बंद केबिन भी जांच के दायरे में आए। कुछ फूड कैफे के गुप्त केबिनों में स्कूल व कॉलेजों के छात्र-छात्राएं आपत्तिजनकर हालत में पाए गए। वहीं, अधिकारियों को जानकारी मिली कि इन केबिनों का उपयोग निजी बैठकों के लिए किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING : पिता ने मा.र डाला ढाई साल का मासूम बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

टीम ने ऐसे केबिनों की संरचना और अनुमति संबंधी दस्तावेजों की भी जांच की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अगर किसी प्रकार की अवैध संरचना पाई गई तो उसे तुरंत हटाने के आदेश दिए जाएंगे।

पुलिस की सख्त चेतावनी

थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने होटल और कैफे संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में बिना वैध पहचान पत्र के किसी को कमरा न दिया जाए। साथ ही प्रत्येक आगंतुक की एंट्री अनिवार्य रूप से रजिस्टर में दर्ज करने को कहा गया। नियमों की अनदेखी पर FIR और लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : हरियाणवी किराएदार के चक्कर में गलत फंसी युवती- शादी के बाद टॉर्चर शुरू, करवाया गंदा काम

सामाजिक माहौल को लेकर चिंता

SDM निशांत शर्मा ने कहा कि शहर के सामाजिक और शैक्षणिक वातावरण को सुरक्षित रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। बिना रिकॉर्ड मेहमान ठहराना सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध केबिन, अनियमित संरचनाएं और नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अभिभावकों से अपील

प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों और उनके मित्र मंडली पर नजर रखें। अधिकारियों का मानना है कि सामूहिक प्रयास से ही शहर का माहौल बेहतर बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू 20 मार्च को पेश करेंगे चौथा बजट- कर्ज के बीच जनता को कितनी राहत, जानें

आगे भी जारी रहेगा अभियान

संयुक्त टीम ने संकेत दिए हैं कि यह कार्रवाई एक दिन तक सीमित नहीं रहेगी। आने वाले दिनों में भी इसी तरह औचक निरीक्षण किए जाएंगे। प्रशासन का संदेश साफ है- नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

 

आपको बता दें कि इस विशेष अभियान का नेतृत्व SDM निशांत शर्मा ने किया। उनके साथ पुलिस बल, कार्यकारी अधिकारी रमन कुमार, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक नीना कुमारी और व्यापार मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थित होटलों और कैफे का बारीकी से निरीक्षण किया।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें