शिमला। हिमाचल पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हिमाचल पुलिस द्वारा जगह-जगह छापेमारी और नाकेबंदी कर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला जिला शिमला से पेश आया है। यहां पर नशे की खेप के साथ एक युवती सहित 2 युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र का है। यहां पुलिस टीम बीते कल रात इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि संजय भवन के इंजन घर क्षेत्र में एक युवती और दो युवक नशे की खरीद-फरोख्त में शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम संजौली क्षेत्र के लिए तुरंत रवाना हुई।
यह भी पढ़ें : हिमकेयर पर राजनीति खत्म- जयराम ठाकुर की स्कीम का पैसा चुकाएगी सुक्खू सरकार
घर में खोल दी थी नशे की दुकान
पुलिस की मौजूदगी देखते ही तीनों घबरा गए। पुलिस से बचने के लिए तीनों नेन टालमटोल करना शुरू कर दी। मगर पुलिस को उनकी गतिविधियों पर शक हुआ। इसी शक के आधार पर पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को आरोपियों के कब्जे से 8.360 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपियों की पहचान
इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी शिमला के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-
- रितिक शर्मा, उम्र 28 साल, निवासी गांव बंडली, जिला शिमला
- ध्रुव चौहान, उम्र 21 साल, निवासी गांव धनौत, जिला शिमला
- दिव्या शर्मा, उम्र 24साल, निवासी गांव मझोट, जिला शिमला के रुप में हुई है।
यह भी पढ़ें : गुटबाजी में उलझी हिमाचल कांग्रेस: CM सुक्खू-विक्रमादित्य की पसंद अलग, दिल्ली पहुंची बात
पुलिस कर मामले की जांच
पुलिस टीम बीना देरी के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे की खरीद-फरोख्त में सक्रिय थे और उनकी गिरफ्तारी से इलाके में नशे के कारोबार पर कड़ी चोट लगी है। मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि आरोपी किसी बड़े नेटवर्क या अन्य नशा तस्करों से जुड़े तो नहीं थे।
