कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में होली के उत्सव में इन दिनों मेलों की धूम है। शातिर चोरों ने इसे अपने लिए मौका बनाना शुरू कर दिया है। कुल्लू के शाट से सटे शारनी में चोरों ने दो घरों पर लाखों के गहने और कैश लूट लिए। चोरी की वारदात दिन-दहाड़े तब हुई, जब दोनों घरों की फैमिली शाट फागली मेला देखने गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस शातिरों की तलाश में जुटी है।
फागली मेले में गया था परिवार
शारनी निवासी महेश कुमार ने पुलिस को शिकायत की है कि वह मंगलवार को शाट गांव में फागली मेले में गया था। पत्नी खेत में काम कर रही थी। शाम को घर लौटने पर पिछली खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। अंदर अलमारी में रखे 1,75,000 रुपए नकद, सोने-चांदी के आभूषण गायब थे।
यह भी पढ़ें : HRTC में सवारी बन बैठा था तस्कर, बैग में भरी थी लाखों की चरस- नाके पर हुआ अरेस्ट
पुराना आरोपी निकला
सीसीटीवी फुटेज चैक करने पर पाया गया कि दिन में करीब 3.10 बजे एक व्यक्ति ने घर में प्रवेश किया था। उस व्यक्ति का नाम मेहर चंद निवासी दलासणी कुल्लू है और वह इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम देता रहता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस का बड़ा धमाका- नशा माफिया की करोड़ों की संपत्ति को किया सीज, यहां देखें आंकड़े
मेहर चंद पर लगे चोरी के आरोप
शारनी गांव की कांता देवी कांता देवी ने भी पुलिस को शिकायत कर बताया है कि उनका परिवार शाट फागली मेले में गया था। शाम करीब 5.30 बजे वापस लौटे तो घर का दरवाजा आधा खुला था। अलमारी के लॉकर से आभूषण व 50 हजार रुपए कैश गायब मिला। महिला ने चोरी का आरोप मेहर चंद पर लगाया है। पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी और चोरीशुदा सामान की बरामदगी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
