मंडी। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं और किशोरियों के साथ शोषण और दुष्कर्म के मामलों में लगातार बढ़ोतरी चिंता का विषय बनती जा रही है। आए दिन सामने आ रही ऐसी घटनाएं समाज को झकझोर रही हैं और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। इसी कड़ी में अब मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया हैए जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां एक परिचित युवक ने भरोसे को तार.तार करते हुए एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
परिचय का फायदा उठा किया घिनौना काम
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और अपने परिवार के साथ बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में रहती है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे किशोरी घर की बालकनी में कपड़े सुखाने के लिए गई थी। इसी दौरान नीचे रहने वाले एक परिचित युवक ने उसे इशारे से अपने पास बुलाया। आरोप है कि जैसे ही किशोरी उसके कमरे के पास पहुंची, आरोपी उसे जबरन अंदर खींच लिया और उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में चौंकाने वाला खुलासा : चिट्टे की सुई लगा रहे स्कूली बच्चे, बीमारियों का खतरा बढ़ा
परिजनों को बताई आपबीती, पुलिस पहुंचा मामला
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सदमे में आई किशोरी ने बाद में अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता की मां ने बिना देर किए पुलिस थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की सियासत में भूचाल : BJP विधायक पर FIR दर्ज, आय से अधिक संपत्ति के आरोप
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने धान किसानों को दी बड़ी सौगात: MSP 72 रुपये बढ़ाया, 48 घंटे में मिलेगा भुगतान
समाज के लिए गंभीर चेतावनी
यह घटना केवल एक आपराधिक मामला नहीं, बल्कि समाज के लिए गंभीर चेतावनी भी है। जब परिचित लोग ही विश्वास तोड़कर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने लगें, तो परिवारों की चिंता और बढ़ जाती है। महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केवल कानून ही नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और सतर्कता भी बेहद आवश्यक है।
