चंबाहिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने जिला मुख्यालय के समीप स्थित शीतला पुल से रावी नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बीते कल शनिवार दोपहर अपनी स्कूटी पर सवार होकर पुल तक पहुंचा और अचानक स्कूटी को किनारे खड़ा कर नदी में कूद गया। घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

दूसरे दिन भी हाथ खाली

जानकारी के अनुसार, पिछले कल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर युवक की तलाश शुरू कर दी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में यहां फटा पहाड़, नाले में आई बाढ़, चार जिलों में भारी बारिश का "रेड अलर्ट"

 

लेकिन अब तक पानी के बहाव में बहे शख्स का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि, लगातार हो रही भारी बारिश और रावी नदी के उफान पर होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

जारी है सर्च ऑपरेशन

पुलिस अधीक्षक चंबा, अभिषेक यादव ने जानकारी देते हुए कहा, शीतला पुल से नदी में छलांग लगाने वाले युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। फायर ब्रिगेड और होमगार्ड की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। मामला गंभीर है और हर पहलू की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल ! पंडोह डैम के सभी गेट खोले, उफान पर ब्यास नदी- खतरे की जद में कई गांव

रेस्क्यू टीम को भी खतरा

उधर, मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, इन दिनों हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय है और ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश और ग्लेशियरों के पिघलने से नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में रावी जैसी उफनती नदी में किसी का बह जाना रेस्क्यू टीमों के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन चुका है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें