कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के काले कारोबार में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ती जा रही है। जो काफी चिंता की विषय बनता जा रहा है। इसी कड़ी में ताजा मामला जिला कांगडा जिले से सामने आया है। यहां पर पुलिस ने नशे की खेप के साथ एक महिला तस्कर समेत तीन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बिछाया जाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के कंडवाल क्षेत्र है। यहां पर CIA विंग की टीम नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग क्षेत्र में नशे की खेप लेकर पहुंचने वाले हैं।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा झटका : बिजली उपभोक्ताओं पर थोप दिया फ्यूल चार्ज, आम आदमी परेशान

चक्की पुल के पास की गई नाकाबंदी

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देरी किए कार्रवाई शुरू कर दी। टीम ने चक्की पुल के पास स्थित ज्योति होटल कंडवाल के नजदीक नाकाबंदी कर दी और संदिग्ध लोगों पर नजर रखना शुरू कर दी। कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे तीन लोगों को पुलिस ने शक के आधार पर रोक लिया।

तलाशी के दौरान बरामद हुआ चिट्टा

पुलिस टीम ने जब तीनों संदिग्धों की गहन तलाशी ली तो उनके पास से 25.65 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। नशे की खेप मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत तीनों को हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल मौसम : 10 जिलों के लिए आंधी-तूफान का अलर्ट जारी, जानें कब तक आसमान से बरसेगी आफत

पंजाब के रहने वाले हैं आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी हिमाचल के नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य पंजाब के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान अरजिन्दर कुमार निवासी परजा कटरा, जिला अमृतसर, अजय कुमार निवासी थथियारा वाला, अमृतसर ग्रामीण और अरविन्दर कौर निवासी बलटोहा जोध सिंह वाला, जिला तरनतारन के रूप में हुई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : तेज रफ्तार थार का कहर, स्कूटी को टक्कर मार दुकान में जा घुसी, 26 वर्षीय युवक के निकले प्राण

कहां से आई खेप और किसे देनी थी, जांच जारी

पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा कहां से लेकर आए थे और हिमाचल में इसकी सप्लाई किस व्यक्ति को की जानी थी। पुलिस आरोपियों के संपर्कों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

नशे के खिलाफ अभियान जारी

पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में भी ऐसे लोगों पर सख्त नजर रखी जाएगी ताकि क्षेत्र में नशे की गतिविधियों को रोका जा सके।