#हादसा

June 13, 2026

हिमाचल : तेज रफ्तार थार का कहर, स्कूटी को टक्कर मार दुकान में जा घुसी, 26 वर्षीय युवक के निकले प्राण

थार में मारी स्कूटी को जोरदार टक्कर 

शेयर करें:

Himachal Sirmaur speeding Thar scooter

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश की घुमावदार और संकरी सड़कों पर तेज रफ्तार अक्सर जानलेवा साबित होती है, इसके बावजूद कई लोग लापरवाही से वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल देते हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा जिला सिरमौर में सामने आया है, जहां तेज रफ्तार थार चालक ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

थार में मारी स्कूटी को जोरदार टक्कर 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा के बीते कल शुक्रवार को जिला सिरमौर के बद्रीपुर चौक के पास तारूवाला रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार थार वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मारते हुए सीधे पास स्थित एक दुकान में जा घुसा। हादसा इतना अचानक हुआ कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

 

टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास का इलाका दहल उठा। स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दुकान के आगे का हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया। कुछ ही पलों में मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए।

गंभीर रूप से घायल हुआ युवक

इस हादसे में स्कूटी चला रहे 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उन्हें सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिना समय गंवाए उन्हें नजदीकी सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर बताया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में इंसानियत शर्मसार: कलयुगी मां ने नाली में फेंक दिया 5 माह का भ्रूण, तलाश में जुटी पुलिस

प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर

अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए पंकज को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों का कहना था कि उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी और बेहतर इलाज की आवश्यकता थी। इसी बीच उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए ले जाया जा रहा था।

रास्ते में तोड़ा दम

दुर्भाग्यवश, हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही पंकज ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर गहरा दुख और आक्रोश देखा गया।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में भीषण हा.दसा: पार्वती नदी में गिरा पर्यटक वाहन, 3 की मौ*त; दो घायल

मृतक की पहचान 

मृतक की पहचान पंकज (26), पुत्र नंद लाल, निवासी गांव भगतपुर, डाकघर नजद बाबा, तहसील दीदौरा (बाबा बालक नाथ), जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पंकज अपने काम के सिलसिले में यहां आया हुआ था और रोजमर्रा की तरह ही वह उस समय सड़क पर मौजूद था जब यह हादसा हुआ।

पुलिस जांच जारी 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख