कांगड़ा। माता-पिता से हमेशा यह अपेक्षा की जाती है कि वे अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें और उन्हें जीवन में सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करें, ताकि वे किसी भी गलत कार्य से दूर रहें। लेकिन जिला कांगड़ा से इसके विपरीत एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। 

 

यहां एक मां, जिस पर बेटे को सही दिशा दिखाने की जिम्मेदारी थी, वही मां बेटे के साथ नशे के काले कारोबार में उसका साथ देने लगी। जिसकी भनक लगते ही पुलिस ने अब बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों मां बेटे को लाखों के नशे चिट्टे के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।  

गश्त कर रही थी पुलिस 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के  भदरोया गांव से सामने आया है। यहां पर  पुलिस जिला नूरपुर की CIA टीम ने नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि  गांव भदरोया के एक रिहायशी मकान में नशे की खरीद-फरोख्त होने वाली है। टीम तुरंत मौके की तरफ रवाना हो गई। 

यह भी पढ़ें-  जयराम बोले : CM सुक्खू ने पहले रोके विकास कार्य, अब वित्तीय घोषणाएं कर उड़ा रहे आचार संहिता की धज्जियां

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को लंबे समय से भदरोया क्षेत्र में नशे की खरीद-फरोख्त को लेकर गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं। इन्हीं सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए CIA टीम ने पुख्ता जानकारी जुटाई और फिर अचानक गांव भदरोया स्थित एक घर में दबिश दी। कार्रवाई इतनी तेज थी कि आरोपियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

घर की तलाशी में मिला चिट्टा

छापेमारी के दौरान पुलिस ने पूरे घर की गहनता से तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध पैकेट मिला, जिसे बड़ी चालाकी से सिलाई मशीन के स्टैंड के नीचे छिपाकर रखा गया था। जब पैकेट को खोलकर जांच की गई तो उसमें से 41.40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। यह देखकर पुलिस टीम भी हैरान रह गई कि नशे की खेप को इतनी सफाई से घरेलू सामान के नीचे छिपाया गया था।

यह भी पढ़ें-  हिमाचल : 6 साल के प्रेम प्रसंग का भयानक अंत, सनकी ने बेरहमी से मा.र डाली प्रेमिका- शादी की जिद्द...

मां-बेटे को मौके से किया गिरफ्तार

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान 43 वर्षीय वनीता देवी पत्नी दरबारी लाल और उनके 24 वर्षीय बेटे अमन के रूप में हुई है। दोनों वार्ड नंबर-3, भदरोया के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों लंबे समय से इस अवैध गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। 

 

NDPS  एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना डमटाल में NDPS एक्ट के तहत सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही बरामद नशे की खेप को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- सुक्खू सरकार की नई व्यवस्था : अब HP नंबर की गाड़ियों को भी देनी होगी ENTRY फीस, जानें कहां

पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। इस बात की जांच की जा रही है कि यह नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस का मानना है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल दो आरोपियों को पकड़ना नहीं है, बल्कि पूरे ड्रग नेटवर्क की जड़ तक पहुंचना है। इसके लिए टीम लगातार जांच में जुटी हुई है और जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का भी खुलासा हो सकता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें