#राजनीति

May 15, 2026

जयराम बोले : CM सुक्खू ने पहले रोके विकास कार्य, अब वित्तीय घोषणाएं कर उड़ा रहे आचार संहिता की धज्जियां

मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं सीएम

शेयर करें:

Mandi Politics

मंडी। हिमाचल प्रदेश में नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि पहले कांग्रेस सरकार ने मंडी के कई विकास कार्यों की रफ्तार रोकी और अब चुनावी माहौल में करोड़ों रुपये की वित्तीय घोषणाएं कर आचार संहिता की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले को चुनाव आयोग तक ले जाएगी और जनता चुनाव में इसका जवाब देगी।

मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं सीएम

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान करोड़ों रुपये की वित्तीय घोषणाएं करना लोकतांत्रिक नियमों और आदर्श आचार संहिता की भावना के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें-  हिमाचल : 6 साल के प्रेम प्रसंग का भयानक अंत, सनकी ने बेरहमी से मा.र डाली प्रेमिका- शादी की जिद्द...

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मंडी क्षेत्र में 50 लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक की घोषणाएं कर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही भाजपा शासनकाल में शुरू हुई कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की रफ्तार धीमी कर दी।

मंडी की जनता भाजपा के साथ खड़ी है

नेता प्रतिपक्ष जयराम ने शिव धाम, सरदार पटेल यूनिवर्सिटी और मेडिकल यूनिवर्सिटी जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ये परियोजनाएं प्रदेश के विकास के लिए शुरू की गई थीं, लेकिन वर्तमान सरकार के रवैये से इनका काम प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें- सुक्खू सरकार की नई व्यवस्था : अब HP नंबर की गाड़ियों को भी देनी होगी ENTRY फीस, जानें कहां

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि मंडी की जनता विकास के मुद्दे पर भाजपा के साथ खड़ी है और आने वाले चुनावों में इसका असर साफ दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज करवाएगी।

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर तंज

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि यदि सरकार प्रदेश को नई सुविधाएं देने में सक्षम नहीं है, तो उसे जनता से पहले से मिल रही सुविधाएं छीनने का भी अधिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जनहित के बजाय राजनीतिक लाभ को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख