इंदौरा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामले काफी बढ़ गए हैं। कुछ नशा तस्कर ऐसे भी हैं, जो एक बार पकड़े जाने के बाद भी नहीं सुधरते हैं दोबरा उसी धंधे में उतर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला कांगड़ा जिला से सामने आया है। नशा तस्करी से अपनी पहचान बना चुका कांगड़ा जिला के उपमंडल इंदौरा का छन्नी गांव एक बार फिर सुर्ख्ज्ञि यों में आ गया है। यहां घर जमाई बन कर रह रहा एक युवक नशे के साथ गिरफ्तार किया गया है।
कांगड़ा के इंदौरा से सामने आया मामला
दरअसल पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए अभियान के तहत छन्नी गांव में दबिश दी। यहां से पुलिस ने एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यह आरोपी मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है और छन्नी गांव में उसका ससुराल है। आरोपी छन्नी गांव में अपने ससुराल में घर जमाई बनकर रह रहा था। आरोपी अपने ससुराल में रह कर ही नशा तस्करी के धंधे को अंजाम दे रहा था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: कल पहली अप्रैल को सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों को मिल जाएगी सैलरी और पेंशन
मामले की जानकारी देते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब का एक व्यक्ति अपने ससुराल में रह कर नशा तस्करी के धंधे को अंजाम दे रहा है। जिस पर पुलिस ने उसके रिहायशी मकान में छापा मारा और तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर से 7ण्63 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने चिट्टे को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें : जयराम का तंज, विपक्ष में रहकर जिसका किया विरोध, सत्ता में आकर वहीं कर ही सुक्खू सरकार
ससुराल से करता था नशा तस्करी
आरोपी की पहचान आकाशदीप पुत्र सरफू सिंह निवासी गांव व डाकघर मैहताबपुर तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर ;पंजाबद्ध के रूप में हुई है। आकाशदीप अपने ससुराल छन्नी में घर जमाई के तौर पर रहता था। पुलिस ने उपरोक्त नशीले पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : नहीं रहा बेटा, माता-पिता बेखबर- 14 को घर पर थी शादी; जिद्द करके निकला था ट्रिप पर
पहले से दर्ज हैं कई मामले
एसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। इससे पहले 2 मार्च 2024 को उसे 7ण्15 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद 26 दिसंबर 2024 को उसके खिलाफ एक अन्य आपराधिक मामला दर्ज हुआ था। इन घटनाओं से साफ है कि वह एक अभ्यस्त अपराधी है, जो बार.बार कानून तोड़ने से बाज नहीं आ रहा। पुलिस अब उसके नेटवर्क की गहराई तक जांच करने में जुटी है।
