कांगड़। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक 41 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक करीब 20 दिन पहले ही बद्दी में नौकरी छोड़कर अपने गांव लौटा था और टैक्सी चलाकर काम शुरू करने की योजना बना रहा था। घटना वाली रात वह घर लौटा और कुछ देर बाद अपने कमरे में चला गया। जब परिजन कमरे में पहुंचे तो वह संदिग्ध हालत में मृत मिला।

20 दिन पहले ही नौकरी छोड़कर गांव लौटा था व्यक्ति

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के से सामने आया है। व्यक्ति पहले  बद्दी में नौकरी करता था। करीब 20 दिन पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी थी और वापस अपने गांव हरिपुर आ गया था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल घूमने आए थे दो दोस्त : स्कूटी को गाड़ी ने मारी टक्कर, एक की मौ*त

बताया जा रहा है कि वह टैक्सी लेकर अपना काम शुरू करने की योजना बना रहा था। उसकी पत्नी अभी बद्दी में रहती है, जबकि दोनों बेटे हरिपुर में अपनी दादी के पास रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।

रात को घर लौटा, फिर बद्दी जाने की करने लगा जिद

जानकारी के मुताबिक, विकास रात को बाजार से घर आया था। इसके बाद वह बद्दी जाने की बात कहने लगा और अपनी गाड़ी लेकर निकल गया। हालांकि, रास्ते में कुछ दूरी पर उसकी गाड़ी फंस गई, जिसके बाद वह वापस घर लौट आया। घर आने के बाद वह बाहर बैठा रहा।

यह भी पढ़ें : HRTC बस हा*दसे में तीन बहनों से छीन गया इकलौता भाई, लाडले की देह देख मां बेसुध

परिजनों ने उसे समझाया और कमरे में जाकर आराम करने को कहा। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब परिजन उसे देखने कमरे में पहुंचे तो वह संदिग्ध हालत में मिला। उसे इस हालत में देखकर घर में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान विकास चौधरी, पुत्र सतीश चौधरी, निवासी हरिपुर के रूप में हुई है

पुलिस ने कमरा सील कर फोरेंसिक टीम को बुलाया

घटना की जानकारी मिलते ही हरिपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और कमरे को सील कर दिया। मामले से जुड़े वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। 

यह भी पढ़ें : सुक्खू कैबिनेट की बैठक आज : 5000 पदों पर भर्ती को मिल सकती है मंजूरी, स्कूलों पर होगा बड़ा फैसला

तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से कोई पत्र या ऐसा सुराग नहीं मिला, जिससे मौत की वजह का पता चल सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।