सिरमौर/पंचकूला। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। सराह गांव की एक JBT शिक्षिका ने पंचकूला के कालका क्षेत्र में आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।

फंदे से लटकी मिली शिक्षिका

शिक्षिका अपने किराए के मकान में फंदे से लटकी हुई मिली। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने पति पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : तलाकशुदा महिला की पड़ोसी ने कई बार लूटी इज्जत, ससुरालियों को दिख दी वीडियो

परवाणु स्कूल में थी तैनात

जानकारी के अनुसार, मृतका अनिता सराह गांव की निवासी थीं। वह कालका हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही थीं और उनकी नियुक्ति हिमाचल प्रदेश के परवाणु स्थित राजकीय स्कूल में JBT शिक्षिका के रूप में थी।

IT कंपनी में पति की नौकरी

उनके पति रघुबीर गुरुग्राम में एक निजी IT कंपनी में कार्यरत हैं। जबकि उनका बेटा घटना के समय अपने मामा के घर सोलन में गया हुआ था। बताया जा रहा है कि अनिता पिछले दो दिनों से किसी का फोन नहीं उठा रही थीं। इस पर उनके पति ने बेटे को इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पुलिस ने ढेर सारे चिट्टे संग धरी सपना, पति के साथ मिल घर से चल रहा थी धंधा

पति ने बेटे को किया फोन

मां से संपर्क नहीं होने पर बेटा अपने मामा के साथ कालका स्थित मकान पहुंचा। मकान का दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद परिजनों ने सीढ़ी की मदद से कमरे के भीतर झांककर देखा तो अनिता पंखे से लटकी हुई दिखाई दीं। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

कमरे से लटकी मिली

पुलिस को कमरे से एक डायरी बरामद हुई है, जिसमें कथित रूप से सुसाइड नोट लिखा हुआ मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नोट में महिला ने अपने पति के किसी अन्य महिला के साथ संबंध होने का उल्लेख किया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : शादी में जा रहे ट्रक की ब्रेक फेल, बच्चों समेत 23 थे सवार- चीखों से दहला इलाका

डायरी में मिला सुसाइड नोट

महिला ने लिखा है कि वह लंबे समय से इस बात को लेकर मानसिक तनाव में थी। उसका आरोप था कि पति अक्सर घर नहीं आता था और इसी कारण दोनों के बीच विवाद बना रहता था। इस स्थिति ने उसे गहरे मानसिक दबाव में डाल दिया था।

पति के साथ कब हुई ती बात

परिजनों के अनुसार अनिता और उनके पति के बीच अंतिम बार शनिवार को फोन पर बातचीत हुई थी। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान दोनों के बीच पति के कथित संबंधों को लेकर कहासुनी और विवाद हुआ था। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि घटना से पहले दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी और क्या कोई अन्य परिस्थितियां भी इस दुखद कदम के पीछे जिम्मेदार थीं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: चलती कार की छत पर आशिकी फरमा रहा था हरियाणवी जोड़ा, पुलिस ने काटा मोटा चालान

भाई की शिकायत पर दर्ज हुआ केस

उधर, मृतका के भाई देवीचंद ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन लंबे समय से पति के व्यवहार से मानसिक रूप से परेशान थी। देवीचंद ने अपने जीजा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने जुटाए कई सबूत

घटना की सूचना मिलने पर सीन ऑफ क्राइम टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर विभिन्न साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने कमरे से बरामद डायरी को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें : महंगाई के बीच सुक्खू सरकार का तोहफा- हजारों बिजली कर्मचारियों की दिहाड़ी बढ़ी

सुसाइड नोट की होगी जांच

कालका थाना के अधिकारियों के अनुसार डायरी में लिखे गए सुसाइड नोट की जांच करवाई जाएगी। हस्तलेखन की पुष्टि के लिए डायरी को फोरेंसिक जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नोट वास्तव में मृतका द्वारा ही लिखा गया था।

हर पहलू खंगाल रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है। परिजनों, परिचितों तथा अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। साथ ही मोबाइल फोन रिकॉर्ड, डिजिटल साक्ष्य और अन्य उपलब्ध तथ्यों की भी जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें