#अपराध
June 23, 2026
हिमाचल पुलिस ने ढेर सारे चिट्टे संग धरी सपना, पति के साथ मिल घर से चल रहा थी धंधा
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम के हाथ बड़ा सफलता लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान परमार कॉलोनी स्थित एक किराए के कमरे से एक दंपति को चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, एसटीएफ कुल्लू को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि मंडी की परमार कॉलोनी में स्थित एक किराए के कमरे में नशीले पदार्थ रखे गए हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी।
टीम ने संबंधित कमरे की विधिवत तलाशी ली। तलाशी अभियान के दौरान कमरे से 20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बरामदगी के बाद टीम ने मौके पर मौजूद दंपति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी त्रांबी गांव कोटली, मंडी के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-
प्रारंभिक जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर मंडी में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जानी थी।
सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियां आरोपियों के मोबाइल फोन, संपर्कों और गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ के दौरान नशा कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी लंबे समय से इस गतिविधि में शामिल थे या फिर किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा बनकर काम कर रहे थे।
DSP हेमराज वर्मा ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रदेश में नशे के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस और एसटीएफ पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में कानून के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ समय से चिट्टा तस्करी और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के मामलों में वृद्धि देखने को मिली है। ऐसे में STF और जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार छापेमारी की जा रही है। मंडी में हुई यह कार्रवाई भी इसी मुहिम का हिस्सा मानी जा रही है, जिससे नशा तस्करों के नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार हुआ है।