#अपराध

June 23, 2026

हिमाचल : तलाकशुदा महिला की पड़ोसी ने कई बार लूटी इज्जत, ससुरालियों को दिखा दी वीडियो

शादी का झांसा दे बनाए संबंध, गर्भवती होने पर करवाया गर्भपात

शेयर करें:

women marriage fake promise man photos videos in laws viral police case bilaspur

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। महिला ने क्षेत्र के ही एक व्यक्ति पर विवाह का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने, गर्भपात करवाने, मारपीट करने तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला पहुंची पुलिस थाने

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण गोबिंद सागर झील के दूसरी ओर स्थित एक ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा हुआ है- जहां पीड़िता ने पुलिस के समक्ष अपनी आपबीती बताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पुलिस ने ढेर सारे चिट्टे संग धरी सपना, पति के साथ मिल घर से चल रहा थी धंधा

पति से अलग रहती थी महिला

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि पारिवारिक विवाद और ससुराल पक्ष के साथ अनबन के चलते वह पिछले कुछ वर्षों से अलग रह रही है। इसी दौरान उसकी मुलाकात क्षेत्र के एक व्यक्ति (पड़ोसी) से हुई, जिससे धीरे-धीरे उसकी जान-पहचान बढ़ी।

व्यक्ति ने दिया शादी का झांसा

महिला के अनुसार संबंधित व्यक्ति ने उसे बताया कि उसके वैवाहिक संबंध भी अच्छे नहीं हैं और वह अपनी पत्नी से अलग होने की प्रक्रिया में है। उसने तलाक लेने के बाद महिला से विवाह करने का वादा किया और इसी भरोसे पर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : शादी में जा रहे ट्रक की ब्रेक फेल, बच्चों समेत 23 थे सवार- चीखों से दहला इलाका

विश्वास जीतकर बनाए शारीरिक संबंध

शिकायत के अनुसार आरोपी ने विवाह का आश्वासन देकर महिला का विश्वास हासिल किया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने आरोप लगाया कि इसी दौरान वह गर्भवती हो गई थी।

गर्भपात की दवा खाने को किया मजबूर

महिला का कहना है कि गर्भावस्था की जानकारी मिलने पर आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा लेने के लिए मजबूर किया। साथ ही उसने कथित तौर पर इस संबंध में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : नई बाइक बनी काल, घर से कुछ ही दूरी पर ट्रक से टकराई, 22 वर्षीय युवक की मौ.त

वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी लगातार उसे डराता-धमकाता रहा। उसने कथित तौर पर महिला को जान से मारने तथा उसके निजी फोटो और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकियां दीं। महिला का कहना है कि इन धमकियों के कारण वह लंबे समय तक मानसिक दबाव में रही और किसी के सामने अपनी बात नहीं रख सकी।

दूसरी महिला के साथ भी संबंध

महिला के अनुसार बाद में उसे पता चला कि आरोपी के अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध हैं। इस बात को लेकर जब उसने आपत्ति जताई तो आरोपी का व्यवहार बदल गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: काम खत्म किया.. पर जिं.दा घर नहीं पहुंचा शख्स, ट्रेन की चपेट में आया; बिखर गया परिवार

महिला के साथ की मारपीट

शिकायत में कहा गया है कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। इतना ही नहीं, उसने विवाह करने से भी साफ इनकार कर दिया, जिससे महिला को गहरा आघात पहुंचा।

ससुरालवालों को दिखा दी फोटो-वीडियो

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके निजी फोटो और वीडियो उसके ससुराल पक्ष को भी दिखाए हैं। महिला का आरोप है कि इस वजह से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है और उसे भारी मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। महिला ने यह भी कहा कि आरोपी द्वारा लगातार दबाव और धमकियों के कारण उसका सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल शर्मसार! कमरे में घुस 79 वर्षीय महिला से नीचता करने लगा युवक, चल फिर भी नहीं सकती बुजुर्ग

घर पहुंचने पर मारपीट करने का आरोप

शिकायत के मुताबिक 21 जून को महिला आरोपी से जवाब मांगने उसके घर पहुंची थी। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी जातिसूचक टिप्पणियां कर उसे अपमानित करता रहा और विभिन्न तरीकों से प्रताड़ित करता रहा।

दो अन्य लोगों ने भी दी धमकी

पीड़िता ने अपनी शिकायत में एक अन्य महिला और एक पूर्व पंचायत प्रतिनिधि का भी उल्लेख किया है। महिला का आरोप है कि दोनों ने आरोपी का साथ दिया और उसे धमकाने का प्रयास किया। शिकायत में महिला ने आशंका व्यक्त की है कि अगर भविष्य में उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए उक्त तीनों व्यक्तियों को जिम्मेदार माना जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: स्कूल बंक कर खड्ड में नहाने गया 16 साल का लड़का डूबा, बुझ गया घर का चिराग

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

बिलासपुर पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जांच में जुटी पुलिस टीम

जांच के दौरान संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे तथा उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले के प्रत्येक पहलू की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख