#हादसा
June 23, 2026
हिमाचल : शादी में जा रहे ट्रक की ब्रेक फेल, बच्चों समेत 23 थे सवार- चीखों से दहला इलाका
बैंड पार्टी के 23 लोग थे ट्रक में सवार, हुआ बुरा हाल
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में मंगलवार दोपहर बाद एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। इस हादसे में शादी समारोह में शामिल होने जा रही बैंड पार्टी का आइशर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।
जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से संबंधित बैंड पार्टी का आइशर ट्रक CH-01TB-4485 शादी समारोह में भाग लेने के लिए कोटखाई की ओर जा रहा था। ट्रक में कुल 24 लोग सवार थे- जिनमें चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के निवासी शामिल थे।

जब वाहन ठियोग के जैस घाटी क्षेत्र के पास पहुंचा तो अचानक चालक ने ब्रेक फेल होने की आशंका जताई। इसके बाद ट्रक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क पर अनियंत्रित होकर आगे बढ़ने लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि सड़क किनारे सुरक्षा के लिए लगाए गए क्रैश बैरियर मौजूद नहीं होते तो ट्रक गहरी खाई में गिर सकता था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक बैरियर से टकराकर एक तरफ झुक गया। इस दौरान वाहन में सवार कई लोग संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क से नीचे जा गिरे और घायल हो गए। हालांकि बैरियर की वजह से ट्रक पलटने और खाई में गिरने से बच गया।
हादसे में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सालन गांव निवासी नीटू (30) की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वही, घायलों की पहचान-
यह भी पढ़ें : हिमाचल: पति की आंखों के सामने उजड़ गई दुनिया! घर लौटते नाले में गिरी कार; पत्नी की मौ*त
इन सभी लोगों सहित कई अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में कुछ को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कई लोगों को मामूली चोटें लगी हैं। सभी घायलों को ठियोग अस्पताल में प्रारंभिक उपचार देने के बाद IGMC शिमला रेफर कर दिया गया है।

शादी समारोह के लिए ट्रक में एक घोड़ी भी ले जाई जा रही थी। हादसे के दौरान उसे भी चोटें आई हैं। इसके अलावा विवाह कार्यक्रम में उपयोग होने वाला एक रथ भी दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे कई लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में चालक द्वारा ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही वाहन की तकनीकी स्थिति की भी पड़ताल की जा रही है।
इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर है। वहीं घायल लोगों के परिजन अस्पतालों की ओर रवाना हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।