हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया हैए जिसने पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक विवाहिता ने अपने ही ससुर पर आपत्तिजनक संदेश और वीडियो भेजनेए छेड़छाड़ करने तथा धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाना हमीरपुर में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में इसकी व्यापक चर्चा हो रही हैए क्योंकि शिकायत में लगाए गए आरोप बेहद गंभीर प्रकृति के बताए जा रहे हैं। आरोपों में महिला के अनुसार उससके ससुर ने सोशल मीडिया के माध्यम से उसे गंदे मैसेज और वीडियो भेजे। इतना ही नहीं उसके मायके में आकर उसके साथ नीच हरकतें भी कीं और विरोध करने पर धमकी दी।

सोशल मीडिया पर शुरू हुई कथित हरकत

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उसके ससुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से उसे निजी संदेश भेजने शुरू किए। महिला का दावा है कि एक फेसबुक आईडी से उसे लव यू जैसे संदेश भेजे गए और साथ ही आपत्तिजनक वीडियो भी साझा की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने ऐसे संदेश मिलने के बाद संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट को तुरंत ब्लॉक कर दिया था और किसी प्रकार की बातचीत नहीं की।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रसूता मौ*त मामला: जनआंदोलन के दबाव में सरकार की बड़ी कार्रवाई; निलंबित की डॉक्टर

मायके पहुंचने का आरोप

महिला ने बताया कि वह लंबे समय से अपने मायके में ही रह रही है। महिला का कहना है कि सोशल मीडिया पर संदेश भेजने का मामला यहीं समाप्त नहीं हुआ। आरोप है कि कुछ समय बाद उसका ससुर उसके मायके पहुंच गया और बातचीत के बहाने उसे अलग ले गया। शिकायत के अनुसार वहां उसे कथित रूप से धमकाया गया कि यदि उसने इस पूरे मामले की जानकारी किसी अन्य व्यक्ति को दी तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि इस दौरान उसके साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ भी की गई।

डर और बदनामी के कारण चुप रही महिला

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय तक सामाजिक दबाव, पारिवारिक परिस्थितियों और बदनामी के डर से शिकायत दर्ज नहीं करवा सकी। हालांकि मानसिक रूप से परेशान होने के बाद उसने पूरे मामले को पुलिस के सामने रखने का फैसला लिया और कानूनी कार्रवाई की मांग की।

 

यह भी पढ़ें : धर्मशाला MC: मेयर चुनाव से पहले तीन BJP पार्षदों पर अतिक्रमण का डंडा, कांग्रेस बिगाड़ सकती है समीकरण!

महिला थाना में दर्ज हुआ मामला

शिकायत मिलने के बाद महिला थाना हमीरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में लगाए गए आरोपों की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है।

डिजिटल साक्ष्यों की होगी जांच

पुलिस अब कथित सोशल मीडिया संदेशों, वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही शिकायतकर्ता और अन्य संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: दो नगर निगमों में महिलाओं का राज, धर्मशाला में कांग्रेस ने कर दिया बड़ा 'खेला' नहीं हुआ चुनाव

रिश्तों को शर्मसार करने वाले आरोपों से क्षेत्र में चर्चा

मामले ने लोगों को इसलिए भी झकझोर दिया है क्योंकि शिकायत में एक बहू द्वारा अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आमतौर पर पिता समान माने जाने वाले रिश्ते पर लगे इन आरोपों ने क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की सत्यता और आगे की कानूनी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें