हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां कर्ज वसूलने पहुंचे पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों के साथ एक युवक ने मारपीट कर दी। यह घटना राज्य में बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करती है।

कर्ज वसूलने घर पहुंचे बैंक कर्मचारी

मिली जानकारी के अनुसार, प्रशांत कुमार जो मूल रूप से बिहार के मधेपुरा जिले के रहने वाले हैं और फिलहाल पंजाब नेशनल बैंक की परोल शाखा में कार्यरत हैं, अपने सहकर्मी राजेंद्र पाल के साथ एक व्यक्ति के घर पहुंचे थे। दोनों उसके घर बैंक का बकाया कर्ज वसूलना था।

यह भी पढ़ें : ENTRY TAX पर पंजाब-हरियाणा का धरना खत्म : सुक्खू सरकार को 10 दिन की दी मोहलत

धक्का देकर कमरे से निकाली मां 

जब दोनों कर्मचारी राहुल के घर पहुंचे, तो शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगा। राहुल की मां ने उन्हें अंदर बैठने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि राहुल शर्मा अचानक कमरे में आया और आते ही उसने अपनी ही मां को धक्का देकर बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसने कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर दी, जिससे दोनों बैंक कर्मचारी अंदर ही फंस गए।

कर्मचारियों पर बरसाए लात-घूसे 

इसके बाद राहुल ने दोनों कर्मचारियों पर अचानक हमला कर दिया। उसने लात-घूंसों से उनकी पिटाई शुरू कर दी और साथ ही गाली-गलौज भी करता रहा। इस अचानक हुए हमले से दोनों कर्मचारी घबरा गए और खुद को बचाने की कोशिश करने लगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पुलिसवाले ने मांगी रिश्वत... नहीं दे पाया युवक, तो काटा 5000 का चालान

जान बचा भागे कर्मचारी 

काफी कोशिशों के बाद दोनों कर्मचारियों ने हिम्मत जुटाई और किसी तरह कमरे की कुंडी खोलकर बाहर निकलने में कामयाब हुए। बाहर निकलते ही उन्होंने राहत की सांस ली और अपनी जान बचाई।

पुलिस में दर्ज करवाया मामला

घटना के बाद दोनों कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें