हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में फर्जी शादी के मामले में जितना जांच हो रही है। उतनी ही इसकी तकते खुलती जा रही है। अब इस मामले में पुलिस ने एक और महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि नीलम पहले से गिरफ्तार बिचौलिया पूनम की मामी सास है। आरोप है कि वह इस पूरे मामले में अहम भूमिका निभा रही थी।
पुलिस के अनुसार नीलम अविवाहित युवकों की जानकारी जुटाकर उसे पूनम तक पहुंचाती थी। इसके बाद कथित दुल्हन शीतल के साथ मिलकर शादी की पूरी योजना तैयार की जाती थी।
युवकों को शादी के लिए तैयार कराने का आरोप
जांच में सामने आया है कि नीलम आसपास के इलाकों में ऐसे युवकों की तलाश करती थी, जो शादी करना चाहते थे। इसके बाद वह उनकी जानकारी पूनम को देती थी और फिर शीतल से उनकी शादी की बात आगे बढ़ाई जाती थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल थे और कितने युवकों को इस तरह निशाना बनाया गया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : पत्नी से मिलने गांव आया युवक, दोस्तों के साथ निकला घूमने- खेत में मिली देह
कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
सोमवार को पुलिस ने आरोपी महिला नीलम को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे पूछताछ के लिए दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस कथित दुल्हन शीतल और बिचौलिया पूनम को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि बाद में दोनों को कुछ शर्तों के साथ जमानत मिल गई थी।
गलोड़ के युवक की शिकायत से खुला मामला
इस पूरे मामले की शुरुआत गलोड़ क्षेत्र के रहने वाले मनीष की शिकायत के बाद हुई थी। मनीष ने आरोप लगाया था कि शादी के बाद शीतल जरूरी दस्तावेज देने में आनाकानी करती रही और बाद में उसे धमकियां भी मिलने लगीं। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शीतल पहली मई को घर से चली गई थी। इसके करीब नौ दिन बाद उसने बिलासपुर जिले के झंडूता क्षेत्र में एक अन्य युवक से शादी कर ली थी।
यह भी पढ़ें- मनीषा मित्तल मामले में जयराम ठाकुर का फूटा गुस्सा, बोले- ह.त्या के लिए सरकार जिम्मेदार
पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच
फिलहाल पुलिस इस फर्जी शादी और ठगी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों ने कितने लोगों को अपना निशाना बनाया और इस मामले में कौन-कौन शामिल है।
फर्जी दुल्हन के कारनामे
परिवार का कहना है कि इसी तरह की कथित ठगी का शिकार बताया है। परिवार ने पुलिस के समक्ष अपने बयान दर्ज करवाए हैं, जिसके बाद जांच का दायरा और विस्तृत हो गया है।
कई जिलों में की शादी
यह भी पढ़ें- हिमाचल : कार के स्टीयरिंग कवर में छुपा रखा था लाखों का चिट्टा, सप्लायर समेत 3 गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, शीतल नाम की एक महिला को लेकर अलग-अलग जिलों से कई दावे सामने आए हैं। आरोप है कि जनवरी महीने में जेजवीं क्षेत्र, फरवरी में गलोड़ तथा मई में बिलासपुर के बल्हसीना क्षेत्र में विवाह से जुड़े मामले सामने आए। हालांकि इन सभी आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
तरह-तरह के बनाए बहाने
पीड़ित परिवारों का कहना है कि विवाह के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य प्रतीत होता था, लेकिन कुछ समय बाद महिला विभिन्न कारणों का हवाला देकर घर से बाहर जाने लगी। कभी किसी रिश्तेदार के निधन का बहाना बनाया गया तो कभी धार्मिक स्थल जाने की बात कही गई। परिवारों के अनुसार, एक बार घर छोड़ने के बाद वह वापस नहीं लौटी।
यह भी पढ़ें- अति गरीब परिवारों के अच्छे दिन शुरू : पक्का मकान बनाएगी सुक्खू सरकार, देगी कई सुविधाएं
गांव में युवकों को ठगा
मामले का एक अहम पहलू यह भी सामने आया है कि कथित तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के युवकों को निशाना बनाया जा रहा था। आरोप है कि कुछ बिचौलिए और महिलाएं परिवारों से संपर्क स्थापित कर रिश्ते तय करवाने में भूमिका निभाते थे। इसके बाद विवाह संपन्न होता और कुछ समय बीतने पर दुल्हन के अचानक लापता होने की घटनाएं सामने आती थीं।
