#अपराध

June 16, 2026

हिमाचल : कार के स्टीयरिंग कवर में छुपा रखा था लाखों का चिट्टा, सप्लायर समेत 3 गिरफ्तार

नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस

शेयर करें:

Baddi Police Chitta Smuggling Heroin Seized Nalagarh Himachal Pradesh Police

सोलन। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बद्दी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की एक्स-सेल (X-Cell) टीम ने अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सप्लायर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

ढेर सारा चिट्टा और पैसे बरामद

आरोपियों के कब्जे से 36.14 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), दो डिजिटल तराजू और 49,500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि नालागढ़-दभोटा रोड स्थित गांव राजपुरा में एक मोटरसाइकिल रिपेयर की दुकान में नशे का कारोबार चल रहा है। 

यह भी पढ़ें- पलट गई सुक्खू सरकार- 18 से 20 साल की युवतियों को नहीं मिलेंगे 1500, कई महिलाएं बाहर

ऑल्टो कार से मिला नशा

इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दुकान और वहां खड़ी ऑल्टो कार (HP12D-7078) में एक साथ छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस को चिट्टे की खेप बरामद हुई।

 

Baddi Police Arrested CHITTA SMUGGLER

ऑल्टो कार और दुकान से मिली हेरोइन

पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मौके से तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। उनकी पहचान पवननीर सिंह निवासी शाहपुर बेला, जिला रोपड़ (पंजाब), सतपाल सिंह निवासी गागूवाल, नालागढ़ तथा राजीव कुमार निवासी ढांग उपरली, नालागढ़ के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में देवता की यह झील सोने-चांदी व नगदी से लबालब, मन्नत पूरी होने पर भक्त करते हैं विसर्जन

स्टीयरिंग कवर में छिपाई थी खेप

तलाशी के दौरान ऑल्टो कार के स्टीयरिंग कवर के नीचे से 24.94 ग्राम और दुकान के भीतर से 11.20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस तरह कुल 36.14 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके अलावा नशीले पदार्थ की तौल के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले दो डिजिटल तराजू और 49,500 रुपये की नकदी भी जब्त की गई।

नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस

मामले की पुष्टि करते हुए SP बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना नालागढ़ में NDPS अधिनियम की धारा 21, 29, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि बद्दी पुलिस इस ड्रग नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है और इससे जुड़े अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख