#विविध

June 16, 2026

अति गरीब परिवारों के अच्छे दिन शुरू : पक्का मकान बनाएगी सुक्खू सरकार, देगी कई सुविधाएं

लगभग 1.22 लाख परिवार योजना से जुड़ेंगे 

शेयर करें:

Sukh Parivar Yojana BPL Families Himachal Housing AssistanceWelfare Scheme

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आर्थिक रूप से सबसे कमजोर वर्ग के परिवारों के लिए राज्य सरकार बड़ी पहल की तैयारी में है। नए बीपीएल सर्वेक्षण के सात चरणों में चयनित परिवारों को इसका लाभ मिलेगाष बता दें कि इस सरकारी योजना से अति गरीब परिवार को फायदा मिल सकता है।

1.22 लाख परिवार योजना से जुड़ेंगे 

करीब 1.22 लाख अति गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री सुख परिवार योजना से जोड़ने पर विचार किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य इन परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का समग्र लाभ देकर सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

यह भी पढ़ें- मनीषा मित्तल मामले में जयराम ठाकुर का फूटा गुस्सा, बोले- ह.त्या के लिए सरकार जिम्मेदार

कच्चे मकानों वाले परिवारों को मिल सकती है मदद

सूत्रों के अनुसार, योजना के तहत जिन परिवारों के पास पक्का मकान नहीं है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए सरकार यह आंकड़ा जुटाएगी कि कितने परिवार अभी भी कच्चे मकानों में रह रहे हैं।

वन-स्टॉप सपोर्ट सिस्टम होगा शुरू

राज्य के सबसे गरीब परिवारों तक योजनाओं का लाभ समग्र रूप से पहुंचाने के लिए विभिन्न विभागों की योजनाओं को एक मंच पर लाने की तैयारी की जा रही है। इसी सोच के तहत मुख्यमंत्री सुख परिवार योजना को गरीब परिवारों के लिए 'वन-स्टॉप सपोर्ट सिस्टम' के रूप में विकसित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : कार के स्टीयरिंग कवर में छुपा रखा था लाखों का चिट्टा, सप्लायर समेत 3 गिरफ्तार

पात्रता का होगा सत्यापन

प्रशासनिक स्तर पर चयनित परिवारों का सत्यापन किया जाएगा और विभिन्न योजनाओं के तहत उनकी पात्रता का मिलान किया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से लाभ प्रदान करने की योजना पर काम किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस पहल से हजारों परिवारों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक असमानता कम करने में मदद मिलेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख