चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा से एक बेहद दुखद और दर्दनाक मामला सामने आया है। जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। दिया है। यहां पर  एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।

रात को खाना खाकर सोया था व्यक्ति

जानकारी के मुताबिक, बीते बुधवार रात को व्यक्ति ने अपने परिवार के साथ खाना खाया था। खाना खाने के बाद वह रोज की तरह सोने चला गया। उस समय तक परिवार को किसी तरह की अनहोनी का अंदाजा नहीं था। वीरवार सुबह जब परिजनों ने उसे देखा तो उनके होश उड़ गए।

 

यह भी पढ़ें : नेपाल जलप्रलय में हिमाचल का युवा इंजीनियर लापता, हाइड्रो प्रोजेक्ट में था तैनात, परिवार का नहीं हो रहा संपर्क

घर के गेट के पास फंदे पर लटका मिला

वीरवार सुबह परिजनों ने व्यक्ति को घर के गेट के साथ फंदे पर लटका हुआ पाया। बताया जा रहा है कि उसने दुपट्टे का इस्तेमाल कर फंदा लगाया था। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने कब्जे में लिया शव

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जरूरी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा ले जाया गया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: रक्षाबंधन के दिन उजड़ा परिवार, घर लौट रहे सरकारी शिक्षक की नदी में जा गिरी कार

परिजनों ने किसी पर नहीं जताया संदेह

इस मामले में मृतक के परिजनों ने किसी भी व्यक्ति पर कोई शक या आरोप नहीं लगाया है। परिवार की ओर से किसी तरह का संदेह जाहिर नहीं किया गया है। वहीं, पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

SP विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, बेटे के सामने पिता ने तोड़ दम

घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस घटना से परिवार के साथ-साथ आसपास के लोग भी सदमे में हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें