शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में उस समय सनसनी फैल गई, जब इलाके में सड़क किनारे एक 36 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव मिलने से लोगों हड़कंप मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।     

सड़क किनारे पड़ा दिखा युवक 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला चंबा के तीसा मार्ग का है। यहां बीते कल गुरुवार सुबह जब स्थानीय लोग मेडिकल कॉलेज सरोल के पास बैंसका क्षेत्र से गुजर रहे थे, तो उनकी नजर सड़क किनारे पड़े एक युवक पर पड़ी। युवक काफी देर से वहीं बेसुध हालत में पड़ा हुआ था, जिसके बाद लोगों को मामला संदिग्ध लगा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें-हिमाचल में बढ़ा सरकारी स्कूलों का क्रेज, प्राइवेट स्कूल छोड़ एडमिशन लेने पहुंच रहे हजारों छात्र

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान 

रज्जाक अली शाह 36 वर्षीय, पुत्र शौकत अली शाह निवासी बैंसका के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें- हिमाचल में लव जिहाद ! 'शिवा' नाम बता 16 वर्षीय लड़की को भगा ले गया अब्दुल, मचा बवाल

मृतक को दी अंतिम विदाई

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवाई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं दोपहर बाद हरदासपुरा स्थित कब्रिस्तान में मृतक को सुपुर्द-ए-खाक किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे।

पुलिस कर रही मामले की जांच 

फिलहाल युवक की मौत किन कारणों से हुई, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। शुरुआती पूछताछ में परिजनों ने किसी भी व्यक्ति पर शक जाहिर नहीं किया है और न ही किसी साजिश की आशंका जताई गई है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू पर नजर रखी जा रही है।