चंबा। हिमाचल प्रदेश में पुलिस लगातार नशे के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है, लेकिन इसके बावजूद तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। पुलिस भी ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। इसी बीच ताजा मामला चंबा जिले से सामने आया है, जहां पुलिस ने नशे की खेप की बड़ी खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

गश्त के दौरान मिला गुप्त सूचना 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला चंबा के विधानसभा क्षेत्र चुराह के तीसा से सामने आया है। यहां पर पुलिस टीम नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों और लोगों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक गाड़ी से नशे खरीद-फरोख्त करने वाला है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में वाहन पंजीकरण घोटाला: बाहर बैठा शख्स चला रहा था सरकारी पोर्टल, मास्टरमाइंड सहित 6 धरे

जांच के लिए रोकी कार 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत अलर्ट हो गई और इलाके में नाका कड़ा कर दिया गया। कुछ ही देर बाद जब संदिग्ध गाड़ी (HP 01C-2359) वहां पहुंची, तो पुलिस ने उसे रोककर तलाशी लेने के लिए कहा। तलाशी की बात सुनते ही गाड़ी में बैठा युवक घबरा गया और पुलिस से टालमटोल करने लगा। उसकी हरकतों से पुलिस को शक हुआ। 

चिट्टे समेत कर भी सीज 

शक के आधार पर टीम ने गाड़ी की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से  12 ग्राम चिट्टे बरामद हुआ। नशे की भारी खेप मिलने के बाद पुलिस ने गाड़ी और चिट्टे को अपने कब्जे में ले लिया। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लेडी गेटअप कर दुकान में घुसे लड़के, दुपट्टे से ढका चेहरा- पुलिस ने नकदी संग धरे

आरोपी की पहचान

यूसुफ खान, निवासी गांव नेरा, डाकघर गनेड़, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई है।

 

पुलिस कर रही मामले की जांच

SP चंब विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तीसा पुलिस ने इस कार्रवाई में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह नशा कहां से लाता था और किन लोगों को सप्लाई करता था।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें