#अपराध

May 1, 2026

हिमाचल : लेडी गेटअप कर दुकान में घुसे लड़के, दुपट्टे से ढका चेहरा- पुलिस ने नकदी संग धरे

CCTV फुटेज में खुली पोल- 19 साल का लड़का, दूसरा उससे भी छोटा हुआ गिरफ्तार

शेयर करें:

bottle shop store theft case man getup dressed women himachal police shimla

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चोरी के एक अनोखे मामले का पर्दाफाश हुआ है- जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। न्यू शिमला थाना पुलिस ने दो ऐसे लड़कों को गिरफ्तार किया है- जो कि चोरी करने के लिए महिलाओं का वेश धारण करते थे।

पुलिस ने पकड़े दो शातिर लड़के

दरअसल, BCS स्थित एक बॉटल स्टोर में हुई चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस टीम ने दो शातिर आरोपियों को धरा है। दोनों आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए महिलाओं का वेश धारण कर वारदातों को अंजाम देते थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : उफनती ब्यास में कूदी महिला, पर्यटकों ने दिखाई इंसानियत- जान की बाजी लगाकर बचाया

नकदी लेकर हुए फरार

आपको बता दें कि घटना बीती 8-9 अप्रैल की मध्यरात्रि की है। जब कंगनाधार निवासी दया राम के बॉटल स्टोर का शटर तोड़कर चोर करीब 35 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों में 19 वर्षीय भीष्म सिंह शामिल है- जो सिरमौर जिले के रोहनाट क्षेत्र के जसुई गांव का रहने वाला है। उसके साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है, जिसके खिलाफ नियमानुसार अलग प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

 

No photo description available.

यह भी पढ़ें : मई की शुरुआत में महंगाई का झटका : 993 रुपये बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, आम आदमी की टूटी कमर

CCTV फुटेज से खुला राज

जांच के दौरान CCTV फुटेज ने पूरे मामले को नया मोड़ दिया। फुटेज में दिखा कि आरोपी महिलाओं के कपड़े पहनकर दुकान के आसपास घूम रहे थे और उसी भेष में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे, ताकि पुलिस की नजरों से बच सकें। यह तरीका देख पुलिस टीम भी हैरान रह गई।

कई दुकानों को बनाया निशाना

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ये दोनों आरोपी सिर्फ एक ही नहीं, बल्कि 5 अप्रैल को दर्ज एक अन्य चोरी के मामले में भी शामिल रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं शहर में हुई अन्य वारदातों में भी इनका हाथ तो नहीं है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में टूटा ग्लेशियर: चंद सेकेंड में सड़क पर आ गिरा, नीचे काम कर रहे थे मजदूर

नहीं कामयाब हो पाई चाल

पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने बचने के लिए नया तरीका अपनाया। मगर तकनीकी जांच और सतर्कता के चलते उनकी चाल कामयाब नहीं हो सकी। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।

व्यापारियों ने ली राहत की सांस

पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय व्यापारियों ने राहत की सांस ली है, वहीं पुलिस अब हाल के दिनों में संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख