चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह के जुक्यानी इलाके में नेगी राम हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई नए राज सामने आ रहे हैं। पुलिस इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। अब जांच में एक ऐसा सुराग हाथ लगा है, जिससे पुलिस को हत्या के पीछे छिपे लोगों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

शव के पास मिला था अजीब मोबाइल

बता दें कि, जब पुलिस को नेगी राम का शव झाड़ियों से मिला था, तब उनका अपना मोबाइल फोन गायब था। लेकिन शव के पास एक दूसरा साधारण मोबाइल फोन पड़ा मिला था। इस फोन में कोई सिम कार्ड नहीं था। यही बात पुलिस के लिए सबसे बड़ा सवाल बन गई थी कि आखिर यह फोन वहां कैसे पहुंचा और इसे कौन लेकर आया था।

यह भी पढ़ें- ITI परिसर में मिली चौकीदार की देह, छात्रों में हड़कंप- पुलिस ने एरिया किया सीज

साइबर टीम ने निकाला फोन का पुराना डेटा

इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस की तकनीकी और साइबर टीम ने जांच शुरू की। टीम ने बिना सिम वाले मोबाइल का डिजिटल डेटा खंगाला। इससे पता चला कि इस फोन में आखिरी बार कौन सा सिम कार्ड इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने उस नंबर की जानकारी जुटाई और उसके मालिक तक पहुंच गई।

पूछताछ में सामने आया फोन चोरी होने का राज

पुलिस ने फोन से जुड़े व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पूछताछ में पता चला कि यह मोबाइल फोन उसका था, लेकिन कुछ समय पहले चोरी हो गया था। इसके बाद पुलिस की जांच और भी आगे बढ़ी और फोन के चोरी होने से जुड़े लोगों की तलाश शुरू हुई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में दबंगई की हदें पार- कार पास को लेकर हुआ झगड़ा घर तक पहुंचा, फिर चली गो**ली

क्या था मामला ? 

मामला जिला चंबा के चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत खुशनगरी के जुकयानी इलाके से सामने आया है। यहां पर आज बुधवार सुबह इलाके से गुजर रहे लोगों को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला। 

मौके पर पहुंची पुलिस और विधायक

बता दें कि युवक की बाइक सड़क किनारे सुरक्षित हालत में खड़ी मिली है और बाइक पर लॉक भी लगा हुआ था। इसके बाद सड़क से काफी नीचे जाकर युवक का शव बरामद किया गया। ग्रामीणों ने बिना किसी देरी के घटना की सूचना स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : बहू के साथ नदी पार कर रही थी सास, अचानक छूटा हाथ- एक की डूबने से मौ**त

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, स्थानीय विधायक हंसराज भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जानकारी ली।

एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार

SDPO सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि मामले की जांच लगातार जारी है। पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। बिना सिम वाले फोन के मालिक का भी पता लगा लिया गया है और अब यह जांच की जा रही है कि वह फोन घटनास्थल तक कैसे पहुंचा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल विधानसभा में आज रोजगार को लेकर होगा हंगामा, आपस में भिड़ेंगे सता पक्ष और विपक्ष

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी नेगी राम का दोस्त है। दोनों रोजाना एक साथ आते-जाते थे और घटना से कुछ समय पहले भी दोनों साथ थे। अब पुलिस महिला से पूछताछ समेत सभी कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस हत्याकांड के पीछे छिपे बाकी राज भी सामने आ सकते हैं।

बेरेहमी से की हत्या 

बताया जा रहा है कि शव की हालत बेहद खराब थी। युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे चेहरा पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा शरीर के एक हाथ पर भी गंभीर चोट के निशान पाए गए है, जैसे किसी ने तेजधार  हथियार से वार किया हो। मृतक की पहचान गांव गुड़ेश निवासी नेगी राणा उम्र 38 साल के रूप में हुई है। मृतक ढाबा मालिक था। दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चिट्टे के साथ HRTC कर्मचारी गिरफ्तार, अब सरकारी नौकरी से धोना पड़ सकता है हाथ

जांच एक महिला तक पहुंची

पुलिस की छानबीन के दौरान पता चला कि जिस मोबाइल फोन की बात हो रही है, उसे कथित तौर पर एक महिला ने चुराया था। इसके बाद पुलिस ने महिला से भी पूछताछ शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी हुआ यह फोन आखिर जुक्यानी में हत्या वाली जगह तक कैसे पहुंचा।

हत्या के राज से पर्दा उठने की उम्मीद

पुलिस को उम्मीद है कि इस मोबाइल फोन की कड़ी जोड़ने से हत्याकांड से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। खासतौर पर यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि फोन को घटनास्थल तक कौन लेकर आया था और वहां इसका क्या कनेक्शन था।