चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां पर एक 26 साल के युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। जिसके बाद उसकी गर्भवती पत्नी और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
फंदे से लटका मिला युवक
जानकारी के अनुसार, यह मामला भरमौर उपमंडल की ग्राम पंचायत गरोला के रैत गांव का है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर बाद सभी अपने काम में व्यस्त हो गए। कुछ देर बाद जब परिजन उसके कमरे में गए तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई।
युवक फंदे से लटका हुआ था। परिवार ने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतक की पहचान 26 वर्षीय अतुल उर्फ कुकी के रूप में हुई है।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कमरे का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से जरूरी काम के लिए निकली महिला नहीं लौटी वापस, अगले दिन नदी में मिला श*व
नौकरी को लेकर तनाव की चर्चा
स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि अतुल पिछले कुछ समय से नौकरी को लेकर तनाव में चल रहा था। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
गर्भवती पत्नी और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
बताया जा रहा है कि अतुल ने कुछ साल पहले प्रेम विवाह किया था। उसकी पत्नी गर्भवती है और परिवार में जल्द ही नए मेहमान के आने की खुशियां मनाई जानी थीं। लेकिन इससे पहले ही हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। पति की मौत के बाद गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि परिजन भी इस दुख से उबर नहीं पा रहे हैं।
