बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। बाहरी राज्यों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी नशे के इस अवैध धंधे में शामिल होकर युवाओं को नशे की ओर धकेल रहे हैं। इसी बीच जिला बिलासपुर से नशा तस्करी का एक नया मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला बिलासपुर के भराड़ी पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला में नशे के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस टीम आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूचना मिला कि बारी राज्य से  चिट्टे की बड़ी खेप भराड़ी  इलाके में सप्लाई की जाने वाली है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट: सुक्खू सरकार इन विभागों में करने जा रही बंपर भर्ती; 600 के करीब भरे जाएंगे पद

पुलिस ने आठ घंटों तक की निगरानी

सूचना को गंभीरता से लेते हुए भराड़ी पुलिस ने तुरंत योजना बनाकर रविवार रात से ही बाडा दा घाट चौक के पास सलोंह की ओर जाने वाले मार्ग पर विशेष नाका स्थापित कर दिया। पुलिस टीम ने पूरी सतर्कता के साथ करीब आठ घंटे तक वाहनों की गहन निगरानी की।

चालाकी से छिपा रखी थी चिट्टा की खेप 

सोमवार सुबह एक संदिग्ध कार नाके की ओर आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया और शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान जब चालक सीट के पास लगी विंडिंग को हटाया गया, तो कार की छत के पास बेहद चालाकी से छुपाकर रखा गया चिट्टा बरामद हुआ। बरामद नशीले पदार्थ का वजन 23.65 ग्राम पाया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूल से 234 दिन गायब रहा शिक्षक, साथ ही डकार गया 4 लाख रुपये- विभाग ने नौकरी से निकाला

आरोपियों की पहचान

पुलिस ने मौके पर ही कार में सवार दोनों युवकों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज ठाकुर और विशाल ठाकुर, निवासी भदरेट के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को तस्करी से जुड़े अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

DSP बिलासपुर विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि  पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे किन-किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें