बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए ढेर सारा चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इन मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो युवक अरेस्ट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामले में स्वारघाट थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली। जांच के दौरान उनके पास से 4.39 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने अमित ठाकुर और शशिकांत, दोनों निवासी जिला बिलासपुर, को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। लिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़ें- हिमाचल : इलाज करवाने आया युवक अस्पताल से भागा- 4 मंजिला मकान से कूदकर दी जा*न

दूसरे मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

वहीं, दूसरे मामले में कोट कैहलूर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रवि कुमार निवासी जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.69 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

 

चिट्टा कहां से आया, पुलिस कर रही जांच

दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 7.08 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि यह नशा कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 4 दिन से लापता थे सगे भाई-बहन, पुलिस ने राजस्थान से पकड़े- हालत देख परिजन...

SP बोले- नशा तस्करों पर कार्रवाई रहेगी जारी

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने साफ कहा कि नशे का कारोबार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।