#अपराध

July 17, 2026

हिमाचल : इलाज करवाने आया युवक अस्पताल से भागा- 4 मंजिला मकान से कूदकर दी जा*न

बचने की कोशिश में इमारत पर चढ़ा, फिर लगा दी छलांग

शेयर करें:

Himachal Pradesh Solan News

सोलन। कई बार मानसिक तनाव से जूझ रहे लोग इतने परेशान हो जाते हैं कि उन्हें अकेला छोड़ना भारी पड़ सकता है। ऐसे लोगों को समय पर देखभाल, सहयोग और उपचार की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। जिला सोलन से एक ऐसा ही दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने चार मंजिला इमारत की छत से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

अस्पताल से निकलकर सड़क पर दौड़ने लगा युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोलन जिला के धर्मपुर-सुबाथू रोड पर बुधवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई। यहां पर एक युवक इलाज के लिए धर्मपुर के मानसिक रोगी अस्पताल लाया गया था, लेकिन वह अस्पताल से कर्मचारियों को चकमा देकर बाहर निकल गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 4 दिन से लापता थे सगे भाई-बहन, पुलिस ने राजस्थान से पकड़े- हालत देख परिजन...

युवक अचानक अस्पताल से निकलकर सड़क की ओर भाग गया। इस दौरान वह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। ट्रक चालक ने जब उसे इस हालत में देखा तो उसे रोकने के लिए उसकी ओर दौड़ा।

बचने की कोशिश में इमारत पर चढ़ा, फिर लगा दी छलांग

ट्रक चालक को अपनी ओर आते देख युवक पास ही बनी चार मंजिला इमारत पर चढ़ गया। देखते ही देखते उसने ऊपर से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसकी मदद करने की कोशिश की और अस्पताल व पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में TB का बढ़ता खतरा : एक साल में 92 मौ*तें, 263 गांव हाई रिस्क घोषित

लोगों ने दी सूचना, एंबुलेंस पहुंचने में हुई देरी

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को भी फोन किया। हालांकि, लोगों का कहना है कि एंबुलेंस समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद युवक को बचाने की हर संभव कोशिश की गई, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक अस्पताल से कैसे बाहर निकला और किन परिस्थितियों में उसने यह कदम उठाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पुष्टि हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में बदले बच्चा गोद लेने के नियम : परिवार या रिश्तेदारी में भी लेनी होगी कानूनी मंजूरी

मानसिक रोगियों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस घटना के बाद मानसिक रोगियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अस्पताल से युवक के बाहर निकलने की परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख