बिलासपुर। जिस उम्र में युवाओं को अपना भविष्य संवारने और करियर बनाने पर ध्यान देना चाहिए, उस उम्र में कई युवा नशे के दलदल में फंसते जा रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला जिला बिलासपुर से सामने आया है, जहां पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

गश्त के दौरान ढेर सारा चिट्टा बरामद 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 56.37 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला बिलासपुर के पट्टा फोरलेन से सामने आया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के लाल ने बढ़ाया देश का मान, शब्द गौतम भारतीय वॉलीबाल टीम के बने कप्तान

 

यहां पर पुलिस नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी।  इसी दौरान पुलिस ने एक कार नंबर HR 26CB-5745 को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 22.26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

 

आरोपियों की पहचान 

पुलिस ने इस मामले में मंडी जिले के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अनमोल प्रीत सिंह (24), निवासी टारना रोड, सदर मंडी, रोहित (22), निवासी सरद्वारा, बल्ह मंडी और माहिर मल्होत्रा (21), निवासी जवाहरनगर खलियार, सदर मंडी के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फटा बादल: 400 मीटर सड़क का मिट गया नामोनिशान, आज ऑरेंज अलर्ट पर हैं कई जिला

बाइक सवार थे दो युवक 

दूसरे मामले में भी पुलिस की चैकिंग जारी थी। इसी दौरान टीम ने एक मोटरसाइकिल नंबर HP 82-8107 को जांच के लिए रोका। बाइक पर सवार दोनों युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से 17.88 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

युवकों से 17.88 ग्राम चिट्टा पकड़ा

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान राजेंद्र कुमार (31), निवासी मनारू, जोगिंद्रनगर मंडी और सुमन कुमार मन्ना (21), निवासी चिल्ला, सरोदा खादर, पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : BJP विधायक सुधीर शर्मा की विजिलेंस पेशी आज- शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

टैक्सी से 16.23 ग्राम चिट्टा मिला, हरियाणा के 2 युवक गिरफ्तार

वहीं, तीसरे मामले में पुलिस टीम ने एक टैक्सी कार नंबर HP 01M-6567 को चैकिंग के लिए रोका। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को 16.23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने हरियाणा के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोनू (38), निवासी जागसी, गुहाना, सोनीपत और अंकित (23), निवासी पलड़ी, पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें- हिमाचल में कलयुगी बेटे ने मां पर चलाया दरा*ट, बहू ने भी नहीं छोड़ी कोई कसर- किया बुरा हाल

आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी नशे की इतनी सारी खेप कहां से लाए थे।