बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसके बावजूद तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर इस धंधे को बढ़ाने में लगे हैं। चिंता की बात यह है कि अब इस अवैध कारोबार में महिलाओं की संलिप्तता के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला बिलासपुर जिले से सामने आया है। यहां पर पुलिस ने नशे की ढेर सारी खेप के साथ एक महिला सहित पांच लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

गुप्त सूचना के आधार पर मारी दबिश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 जुलाई 2026 को सदर थाना पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि कंदरौर स्थित एक घर में नशे का कारोबार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नियमानुसार मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से 11.2 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। चिट्टा मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 6 दिनों लापता था 24 साल का जगदीश, ड्रोन कैमरों से जंगल में पेड़ से लटका मिला

एक महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

  • सुरजीत सिंह उर्फ कालू निवासी कंदरौर, जिला बिलासपुर
  • शंकर दयाल निवासी बल्ही-झलेड़ा, जिला बिलासपुर
  • हंसराज निवासी घरबसड़ा, जिला बिलासपु
  • शीतल उर्फ डेजी निवासी डियारा, जिला बिलासपुर
  • विपन कुमार निवासी मैहरन, जिला बिलासपुर

कहां से आया चिट्टा, किसे होनी थी सप्लाई?

पुलिस ने मौके सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर में NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी। इसके साथ ही इस पूरे नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि जांच के दौरान इस मामले में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : तेज रफ्तार बाइक ने दूल्हे के रिश्तेदार को उड़ाया, मातम में बदली गई शादी की खुशियां

नशा तस्करों पर लगातार कस रहा शिकंजा

हिमाचल पुलिस प्रदेशभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। आए दिन चिट्टा, चरस और अन्य मादक पदार्थों की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।