बिलासपुर। जिस उम्र में युवाओं को पढ़ाई-लिखाई कर अपने भविष्य को संवारना चाहिए, उसी उम्र में कुछ लोग नशे के काले रास्ते पर भटक रहे हैं। यह न सिर्फ उनके जीवन को बर्बाद कर रहा है, बल्कि समाज के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। ऐसा ही एक ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर से सामने आया है, जहां पुलिस ने तीन व्यक्तियों को चिट्टे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

गश्त कर हो रही थी गाड़ियों की चेकिंग 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला बिलासपुर के मंडी भराड़ी क्षेत्र का है। यहां पर पुलिस टीम गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार नंबर HP 91-6134 को तलाशी के लिए रोका। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बच्ची के साथ सो रही थी पत्नी, सुबह-सवेरे पति ने रेत डाला गला; झाड़-फूंक कर लौटा था घर

कार से ढेर सार चिट्टा बरामद 

कार में तीन लोग सवार थे, जो पुलिस को देखकर घबरा गए और संदिग्ध हरकतें करने लगे। पुलिस ने जब चालक से गाड़ी के दस्तावेज मांगे तो वह सही जवाब देने के बजाय टालमटोल करने लगा।  इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 13.30 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

आरोपियों की पहचान

  • गुर प्रकाश सिंह पुत्र बलदेव, निवासी गांव बहल, जिला बिलासपुर
  • पीतांबर उम्र 27 साल, पुत्र राम पाल, निवासी शमलाह, जिला रोपड़ (पंजाब)
  • विशाल चौधरी उम्र 24 साल, पुत्र ज्ञान चंद, निवासी बहल,  जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : किराए के कमरे से लड़की को भगा ले गया पड़ोसी, कई बार की नीचता- अब मिली कड़ी सजा

NDPS एक्ट के तहत मामला किया दर्ज 

पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी नशे की खेप कहा से लाए थे और आगे किसे देने वाले थे। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भूकंप : सुबह-सुबह डोली धरती, घरों से बाहर भागे लोग- क्या आपने महसूस किए झटके?

नशे के खिलाफ अभियान जारी 

SP संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कि यह सफलता पुलिस को नाकाबंदी के दौरान मिली। साथ ही उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

 नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें