बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 36 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
चार दिनों के अंदर तीसरा आत्महत्या का मामला
चिंता की बात यह भी है कि चांदपुर इलाके में पिछले महज चार दिनों के भीतर आत्महत्या का यह तीसरा मामला सामने आया है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। लोग भी समझ नहीं पा रहे कि आखिर क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं क्यों बढ़ती जा रही हैं।
यह भी पढ़ें-हिमाचल : महिला ने घर बना रखा था ड्रग सप्लाई का अड्डा, पुलिस ने रेड मार चिट्टे संग की गिरफ्तार
घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में गई विवाहिता
जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन विवाहिता नहाने के बाद घर की दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में चली गई थी। उस समय उसका पति विवेक कुमार घर के दूसरे कमरे में मौजूद था। बताया जा रहा है कि करीब 15 से 20 मिनट तक जब गरिमा कमरे से बाहर नहीं आई तो पति को चिंता हुई।
पंखे से लटकी मिली पत्नी
उसने कमरे के जालीदार दरवाजे से अंदर झांक कर देखा तो उसके होश उड़ गए। गरिमा कमरे में छत के पंखे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा लगाकर झूल रही थी। पत्नी को इस हालत में देखकर पति ने शोर मचाया, जिसके बाद परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। घर में अचानक चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए।
यह भी पढ़ें- HRTC बस को पास आता देख घबराया युवक : गहरी खाई में समाई कार- मां की मौ.त
गंभीर हालत में किया रेफर
परिजनों ने तुरंत महिला को फंदे से नीचे उतारा और बिना समय गंवाए इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया।
महिला ने तोड़ा दम
हालांकि जब महिला को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया तो वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- PM मोदी की अपील के बाद सोने की खरीद कम- हिमाचल के कारोबारी बोले-बढ़ सकती है मंदी
मृतका की पहचान
गरिमा पत्नी विवेक कुमार निवासी गांव क्यारा, डाकघर चांदपुर, तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस कर रही आत्महत्या के कारण की जांच
घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले से जुड़े हर पहलू की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें- HRTC बस को पास आता देख घबराया युवक : गहरी खाई में समाई कार- मां की मौ.त
क्या बोले SP बिलासपुर ?
SP बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस फिलहाल मृतका के मायके पक्ष के लोगों के आने का इंतजार कर रही है। उनके बयान दर्ज किए जाने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा गया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है।
