#हादसा

May 13, 2026

HRTC बस को पास आता देख घबराया युवक : गहरी खाई में समाई कार- मां की मौ.त

गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए हैं

शेयर करें:

mother son car ditch hrtc bus chamba road himachal police

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी। उपमंडल सलूणी के तहत तेलका-झोड़ा-गरझिंडू मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिर गई- जिसमें मां-बेटा सवार थे।

मां की मौत, बेटा घायल

हादसे में मां की मौत हो गई है। जबकि, उसका बेटा घायल है। हादसे में गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं, हादसे का शिकार हुए लोगों के परिवार में गहरा मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के राज्यपाल ने छोड़ा हेलीकॉप्टर, आधा किया काफिला- PM मोदी के संदेश का असर

बस को पास आता देख घबराया युवक

जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब संकरी पहाड़ी सड़क पर सामने से आ रही बस को रास्ता देने के दौरान कार चालक घबरा गया। हड़बड़ाहट में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क से फिसलकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

गहरी खाई में समाई कार

बताया जा रहा है कि हादसे का पूरा दृश्य बस में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसका वीडियो अब सामने आया है और उसे देखकर लोग सहम उठे हैं। मृतका की पहचान 65 वर्षीय सीता देवी पत्नी धर्म चंद निवासी गांव भेड़ोई के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- सुक्खू सरकार ने सिले कर्मचारियों के मुंह : अब सोशल मीडिया पर नहीं कर सकेंगे टिप्पणी

सत्संग से लौट रहे थे मां-बेटा

हादसे के समय उनके साथ उनका बेटा दर्शन कुमार भी कार में मौजूद था, जो घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मां-बेटा तेलका क्षेत्र में आयोजित सत्संग में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नलेली मोड़ के पास सामने से बस आने पर कार चालक ने वाहन को किनारे करने का प्रयास किया। मगर सड़क संकरी होने के कारण कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

 

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेलका ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा रेफर किया गया- जहां उपचार के दौरान सीता देवी ने दम तोड़ दिया।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख